मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला नेतृत्व को नई पहचान मिली है। महिलाएं अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार और निर्णय प्रक्रिया की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं।

Delhi News: राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘शक्ति संवाद 2026’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और संस्थागत क्षमता निर्माण पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान “सफरनामा” पुस्तक का विमोचन किया गया, वहीं ऑनलाइन सुरक्षित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपने अनुभव साझा करने का मंच देना और उनके लिए अधिक संवेदनशील, प्रभावी व मजबूत तंत्र विकसित करना रहा।
बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला नेतृत्व को नई पहचान मिली है। महिलाएं अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार और निर्णय प्रक्रिया की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, बेहतर सुविधाएं और आत्मनिर्भरता के अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने राष्ट्रीय महिला आयोग की Capacity Building पहल की सराहना करते हुए कहा कि देशभर से आई राज्य महिला आयोगों की प्रतिनिधियां नीतियों को जमीन पर उतारने, महिलाओं की आवाज बनने और उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
बता दें कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ‘शक्ति संवाद’ जैसे मंच महिलाओं के बीच विश्वास और समन्वय को मजबूत करते हैं। ऐसे संवाद न केवल अनुभवों के आदान-प्रदान का माध्यम बनते हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस और व्यावहारिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।
बता दें कि कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कुछ यूजर्स ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि कितना झूठा प्रचार करोगे मंत्री, 21,000 बुजुर्गों और उनकी विधवाओं की पेंशन महीना खत्म होने के बावजूद नहीं दी गई। वहीं एक अन्य यूजर ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और सार्वजनिक जिम्मेदारियों को लेकर टिप्पणी करते हुए सवाल उठाए। Delhi News