
Shraddha Murder Case: दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस को लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी काफी आहत हैं। कई टीवी स्टार्स ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए श्रद्धा के हत्यारें के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
चंद्रमुखी चौटाला यानि टीवी की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि इस लड़के को फांसी होनी चाहिए। इस जघन्य अपराध के लिए और कोई सजा नहीं हो सकती है। कविता कौशिक के इस ट्वीट पर अब यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है- जनता के बीच फांसी की सजा होनी चाहिए। उससे कम की सजा हम स्वीकार नहीं करेंगे।
कविता कौशिक के इस ट्वीट पर दूसरे यूजर ने लिखा है- तुरंत फांसी होनी चाहिए। एक और शख्स ने लिखा है- इसे भी उसी तरह काटकर मारना चाहिए। उतनी ही तकलीफ उसे भी होनी चाहिए। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भी ये चाहते हैं कि आफताब को कड़ी से कड़ी सजा मिले। लोगों का कहना है कि कोई किसी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है जबकि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।
इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी श्रद्धा की हत्या की निंदा की है और उम्मीद की है कि 'राक्षस' आफताब को सख्त से सख्त सजा मिले। एक्ट्रेस ने इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है- यह मामला कितना भयावह, वीभत्स और दुखद है, इसके लिए कोई शब्द नहीं है'।
स्वरा भास्कर ने आगे लिखा है- मेरा दिल इस महिला के लिए निकला जा रहा है। बहुत ही भयानक है जिसे वह प्यार करती थी, इतना विश्वास करती थी उसी ने उसके साथ विश्वासघात किया। उम्मीद करती हूं कि पुलिस जल्दी से अपनी जांच समाप्त करेगी और इस राक्षस को सख्त से सख्त सजा मिले जिसका वह पूरी तरह से हकदार है।