नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भगीरथ पैलेस में पकड़ी गई नकली एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की जांच में कानपुर के साथ ही आगरा का भी संबंध सामने आया है

नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित भगीरथ पैलेस में पकड़ी गई नकली एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की जांच में कानपुर के साथ ही आगरा का भी संबंध सामने आया है।
औषधि विभाग की जांच में कानपुर के बिरहाना रोड मेसर्स न्यू आरजे एजेंसीज के यहां अभयरैब वाले बैच की वैक्सीन के 592 वायल मिले थे, जिन्हें निर्माता कंपनी ह्यूमन बायोलाजिक्स ने इस बैच की वैक्सीन को नकली घोषित किया है। ड्रग विभाग की प्राथमिक जांच और छापेमारी के बाद कानपुर की दो प्रमुख मेडिकल एजेंसियों 'न्यू आरजे' और 'एलेक्सर क्योर' के संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं FIR दर्ज कराई गई है
चैट में तरनदीप सिंह की ओर से इनवाइस संख्या भेजे जाने की बात सामने आई। इस तरह एक ही खरीद को लेकर दोनों पक्षों के बयानों और दस्तावेजों में विरोधाभास सामने आया है। औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे नेकलक्टरगंज थाना पुलिस ने आरजे एजेंसीज के प्रोपराइटर बलजीत कौर के साथ राजिंदर सिंह और तरनदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगरा के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया कि न्यू आरजे एजेंसीज ने लोहामंडी में संचालित राधा मेडिकल एजेंसी के नाम से एक हजार एआरवी की बिक्री के बिल जारी किए थे।
जांच में एक वर्ष पहले इसी बैच की एआरवी की बिक्री का ब्योरा मिला
इसमें नकली एआरवी का बैच नंबर दर्ज था, लेकिन ट्रांसपोर्ट कंपनी पर एआरवी नहीं भेजी गई। जांच में एक वर्ष पहले इसी बैच की एआरवी की बिक्री का ब्योरा मिला है, जिन फर्म को एआरवी की बिक्री की गई है, उसका ब्योरा मांगा गया है। साथ ही एक अन्य बैच की एआरवी स्टाक में मिली। दो नमूने लिए गए हैं, जांच होने तक खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन