राजधानी में बढ़ा कुत्तों का आंतक, डेढ़ साल की बच्ची को बनाया शिकार
Delhi News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:53 AM
Delhi News : पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में कुत्तों ने एक डेढ़ साल की अपना शिकार बनाया है। दिल्ली के इन आवारा कुत्तों के हमले से जब तक परिवार वाले बच्ची को बचाते, तब तक बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई थी। घायल बच्ची को को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
तीन कुत्तों ने किया बच्ची पर हमला
जानकारी के अनुसार मृत डेढ़ साल की बच्ची दिव्यांशी अपने परिवार के साथ दिल्ली के तुगलक लेन के चमन घाट इलाके में रहती थी। उसके पिता राहुल कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को पीड़ित के घर के बाहर कुत्ते घूम रहे थे। बच्ची खाना खाकर घर से बाहर निकली कि अचानक से कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। घटनास्थल के पास में ही तेज आवाज में संगीत बज रहा था, संगीत के शोर में बच्ची की चीखें किसी को सुनाई नहीं दी। ढूंढ़ने निकले परिवार वालों को बच्ची घर से कुछ दूर लहूलुहान हालत में मिली। उसके शरीर को तीन कुत्ते चबा रहे थे। लोगों ने किसी तरह बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। परिवार के लोग घायल बच्ची को लेकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के खाना खिलाने पर लोगों ने जताई आपत्ति
दिल्ली में हुए इस घटना के बाद से इलाके में काफी रोष है। इलाके के लोगों का कहना है कि इन आवारा कुत्तों को एक महिला खाना खिलाने आती है। इस वजह से भी वहां पर कुत्तों का झुंड जमा हो जाता है। स्थानीय लोग इसपर अपनी आपत्ति भी जाता चुके हैं।