दीवाली पर मोटी कमाई के लिए, खील-खिलौने की आड़ में बेच रहा था पटाखे
सेक्टर-22 के नवीन मेडिकल स्टोर के पास खील खिलौने की दुकान की आड़ में एक व्यक्ति चोरी छुपे प्रतिबंधित पटाखे बेच रहा था
Noida News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:27 AM
दिल्ली
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:27 AM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा में अवैध रूप से प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे दो लोगों को पुलिस ने अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पटाखे बरामद किए हैं। थाना सेक्टर-24 प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर 12/22 चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी को सूचना मिली कि सेक्टर-22 के नवीन मेडिकल स्टोर के पास खील खिलौने की दुकान की आड़ में एक व्यक्ति चोरी छुपे प्रतिबंधित पटाखे बेच रहा है। सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज ने छापा मारा।
Noida में तलाशी के दौरान खेल खिलौने की दुकान से गत्ते की तीन पेटी बरामद हुई जिसमें प्रतिबंधित पटाखे भरे हुए थे। पुलिस ने मौके से रामबाबू गुप्ता पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम चौड़ा सादलपुर को पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी छुपे बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहा है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं थाना सेक्टर-142 प्रभारी विनीत राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर शाहदरा गांव स्थित नवीन भाटी मार्केट के बाहर फुटपाथ पर पटाखे बेच रहे शमशाद पुत्र मोहम्मद अली शेर निवासी ग्राम अमरगढ़ जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।