Delhi News : जल्द देशभर में गर्मी का मौसम दशतक देने वाला है, गर्मी का मौसम आते ही देश की राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत की परेशानी शुरू हो जाती है। जिसके चलते दिल्लीवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस साल गर्मियां आने से पहले ही दिल्ली के लोगों की पानी की तकलीफों को दूर करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। हाल ही में झुग्गी बस्तियों में पीने के पानी की समस्या दूर करने के लिए NDMC ने यहां पाइप से वॉटर सप्लाई करने का प्लान बनाया है। जिसके अनुसार हर 10 से 25 परिवारों के बीच एक नल (हाइड्रेंट पोस्ट) लगाने का प्लान बनाया है। आपको बता दें इसका प्रस्ताव 2022 में ही पास हो चुका है। अब इस पूरी योजना पर करीब 12.73 करोड़ रुपये खर्च करने का एस्टीमेट तैयार किया गया है।
काउंसिल मीटिंग में उठाया गया था मुद्दा
इस बारे में जानकारी देते हुए NDMC अफसरों ने बताया कि नई दिल्ली एरिया में कई झुग्गी बस्तियां हैं। इन झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को पीने का पानी टैंकरों से सप्लाई किया जाता है। यहां रहने वाले लोगों की शिकायत होती है कि टैंकरों से पानी सप्लाई उन्हें पर्याप्त मात्रा में नहीं होता, जिससे उन्हें पिछले कई सालों से दिक्कत हो रही है। दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों की समस्या दूर करने के लिए NDMC के कुछ सदस्यों ने यह मुद्दा काउंसिल मीटिंग में भी उठाया था और इन बस्तियों में पानी सप्लाई की योजना बनाने की बात कही थी। झुग्गी बस्तियों में पानी सप्लाई प्रस्ताव को 30 मार्च, 2022 के काउंसिल मीटिंग में रखा जिसे काउंसिल ने मंजूरी दे दी।
इन बस्तियों में लगेगी लाइनें
Part - A : रायसीना रोड, कॉलेज लेन, फरीदकोट लेन, तालकटोरा लेन, काली बाड़ी मार्ग, पेशवा रोड, भगवान दास रोड, शंकर मार्केट, पालिका धाम, जनपथ, जंतर-मंतर, आदित्य सदन, प्रिंसेस पार्क -1 और 2, सांघली मेस, एनएससीआई क्लब।
Part - B : बीआर कैंप, डीआईडी कैंप, पोलो ग्राउंड (मस्जिद के पास), कुशक नाला के पास अर्जुन दास कैंप, तुगलक लेन, दिल्ली फ्लाइंग क्लब (शिव मंदिर के पास), सफदरजंग फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन, बापा नगर, पंडारा रोड केंद्रीय भंडार, जोधपुर मेस, काका नगर, भारती नगर जेजे कलस्टर।
Part - C : अर्जुन दास कैंप लक्ष्मीबाई नगर, सरोजिनी नगर, हरिजन बस्ती नेताजी नगर, शंकर कैंप मोती बाग, पालिका मिलन के पीछे सरदार पटेल कैंप, अनंत राम डेयरी, संजय कैंप पार्ट -1 व 2।
12.73 करोड़ का तैयार हुआ एस्टीमेट
दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में पानी की लाइनें बिछाने के लिए NDMC ने करीब 12.73 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। झुग्गी बस्तियों में पानी की लाइनें तीन पैकेज में बिछाई जाएंगी, जिसके लिए पैकेज-ए, पैकेज-बी और पैकेज-सी प्लान बनाया गया गया है। पैकेज-ए के तहत 15, पैकेज-बी के तहत 13 और पैकेज -सी के तहत 7 झुग्गी बस्तियों में पानी की लाइनें बिछाई जाएंगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस योजना के बाद दिल्लीवालों को पानी की किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Delhi News