Tomato Price Surge Again: टमाटर की महंगाई से अभी राहत नहीं,300 पहुँच सकता है रेट!
Ghaziabad Tomato News
भारत
चेतना मंच
03 Aug 2023 03:07 PM
Tomato Price Surge Again: सब्जी की जान टमाटर की कीमत मे एक बार फिर उछाल देखने को मिला है और टमाटर ने सब्जी का बजट बिगाड़ दिया है । उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, टमाटर की खुदरा कीमत बुधवार को 203 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि मदर डेयरी पर कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
राजधानी दिल्ली मे टमाटर की कीमतें एक बार फिर आसमान को छू रही है ।यह टमाटर की कीमतों मे आग लग गयी है । सरकारी की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार बीते दिनों लोगों को राहत मिली थी और कीमतों में गिरावट आई थी। लेकिन ये कम कीमत ज्यादा दिन नहीं रह पायी और आज एक बार फिर टमाटर की कीमतें आसमान छूने लगी है । अगर राजधानी दिल्ली की बात की जायें तो मदर डेयरी ने अपनी सफल खुदरा दुकानों पर बुधवार को टमाटर 259 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचा।
दिल्ली में मदर डेयरी में टमाटर 259 रुपये प्रति किलो
थोक सब्जी वालों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनो मे टमाटर की कीमतें 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है । इसका असर खुदरा कीमतों मे देखने को मिल सकता है । आजादपुर सब्जी मंडी के थोक विक्रेता संजय भगत ने से कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण सब्जियों के परिवहन में काफी कठिनाई हो रही है। टमाटर के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से इसकी कीमतें एक महीने से अधिक समय से बढ़ी हुई हैं।पिछले दो दिन में आजादपुर मंडी में टमाटर की आवक काफी कम हुई है।जिसकी वजह से कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसका असर खुदरा कीमतों पर भी पड़ा है।"कहा जा रहा है की यह कीमतें केवल मदर डेयरी के स्टोर्स पर ही नही बल्कि अन्य रिटेल सब्जी मार्केट में भी टमाटर की कीमत 200 रुपये के पार पहुंच चुकी है।
Tomato Price Surge Again:
जून 2023 से जुलाई के शुरुआती दो हफ्तों मे टमाटर की कीमतों मे तेजी से वृद्घि हुई थी ।लेकिन कुछ समय बाद सरकार की कोशिशों के बाद सस्ते दामों पर टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा था।लेकिन अब आपूर्ति कम होने की वजह से कीमतें दोबारा बढ़ने लगी है । उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की खुदरा कीमत बुधवार को 203 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि मदर डेयरी के सफल स्टोर पर कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्राम थी। आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने कहा,आपूर्ति की स्थिति में अगले 10 दिन में सुधार की उम्मीद है।