UP News : निकाय चुनाव के लिए हर मंडल पर गठित होगी 61 सदस्यीय कमेटी
UP News
भारत
RP Raghuvanshi
14 Dec 2022 05:50 PM
UP News : निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसके तहत बूथ से लेकर मंडल तक टीम को सक्रिय रखने की योजना तय की गई है। भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में तय किया गया है कि जनपद के सभी मंडलों में 61 सदस्यीय कार्यसमिति बनाई जाएगी। गौतमबुद्धनगर में भी सभी मंडलों में 61 सदस्यीय कार्यसमिति बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस समिति में क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के कार्यकर्ता शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा हर बूथ पर तीन-चार व्हाटसएप ग्रुप बनाए जाएंगे। जिससे निकाय चुनाव में हर वार्ड पर चौकस निगरानी रखी जा सके तथा पार्टी के पक्ष में सकारात्मक कवायद हो सके।
UP News :
भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में उक्त निर्णय लिये गये हैं। जिसका अनुपालन कराने की कवायद चल रही है। बता दें कि प्रदेश में भाजपा के कुल 198 मंडल हैं।