UP News : सालों तक बदला लेने का किया इंतजार फिर कर दी हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
UP News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:37 PM
UP News : बदले कि आग कितनी भयानक हो सकती है यह घटना इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। एक शख्स जिसने अपना बदला लेने के लिए सालों इंतजार किया। इसके बाद तीन अन्य लोगों को हत्या करने के लिए तैयार किया और फिर एक शख्स की हत्या कर दी। हालांकि जो व्यक्ति हत्यारा निकला उस पर किसी को भी यकीन नहीं हुआ क्योंकि वह शख्स बतौर ग्रामीण गांव में बहुत सीधा-साधा और अच्छे स्वभाव का है। पुलिस को 26 दिन लगे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में।
3 साल से बदले की आग में जल रहा था
UP News : बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र का यह मामला है। यह अशरफपुर गांव के करीब 31 जुलाई को एक व्यक्ति का शव मिला था। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची, कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पता चला कि यह शव आकाश नाम के शख्स का है। पुलिस तभी से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। 26 दिन लग चुके थे लेकिन हत्याकांड को खुलासा नहीं हो रहा था जिस कारण ग्रामीणों में भी रोष था। अब खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि हत्यारा कोई और नहीं आकाश के पड़ोस में रहने वाला मनजीत है।
UP News : तीन साथियों के साथ मिलकर उसने आकाश को मार डाला। सामने आया कि 3 साल पहले आकाश और मनजीत का किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद आकाश ने मनजीत को डंडा मार दिया था। इस बात का गांव में काफी मजाक उड़ाया जाता था। 3 साल तक मनजीत ने अपनी उस बेज्जती का बदला लेने के लिए प्लानिंग की और इंतजार किया जिसके बाद आकाश की हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली बात यह रही के गांव वालों के मुताबिक मनजीत बहुत सीधा-साधा लड़का बताया जाता है और ना किसी से उसकी कोई बैर है, लेकिन जिस तरीके से उसने हत्याकांड को अंजाम दिया लोग हैरान रह गए।
साथियों के साथ मिलकर की हत्या
UP News : मनजीत ने 3 साल तक अपने बदले के लिए इंतजार किया जिसके बाद साथी पवन साहिल और सरवर के साथ मिलकर आकाश की हत्या कर दी। 3 साल से जब तक उसका गांव में मजाक उड़ाया जाता है वह रोज बदले की आग में जलता था और प्लान कर रहा था कि किस तरीके से आकाश से उसकी बेजती का बदला लिया जाए। मौका पाते ही उसने आकाश की हत्या कर दी और अपनी बदले की आग को बुझाया।
UP News : तबलीगी जमात के लोग कर रहे थे इस्तमा, पुलिस ने पहुंच कर रुकवायादेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।