दर्दनाक सड़क हादसा, खंभे से टकराई लोगों से भरी स्कॉर्पियो
Uttar Pradesh News
दिल्ली
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 03:44 AM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग इस घटना में घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा
खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद सुबह 6 बजे के करीब तेज रफ्तार स्कार्पियो ने अपना बेलेंस खो दिया और खंभे से जा टकराई। इस कार में सवार 6 लोगों में 4 की मौत हो गई। बताया जा रहा है यह घटना ड्राइवर की गलती से हुई जब उसकी आंख लगी तो गाड़ी अनियंत्रि हो गई और खंभे से टकरा गई। यह घटना मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर में हुई। घायलों को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है।'
घरवालों का बयान
बता दें कि इस मामले में मृतक के परिजन आशुतोष रस्तोगी ने बताया कि मेरे भाई की वाइफ, मेरा भतीजा और उनके साथ चार लोग कल रात देहरादून से मुरादाबाद आ रहे थे। आते समय यह हादसा हुआ है। जिसकी जानकारी सुबह मिली है। हादसे में मेरी भाभी और भतीजा और दो लोगों की मौत हो गई है। भतीजी भी हादसे के समय कार में मौजूद थी, जो कि घायल है।उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर रखा है।
Uttar Pradesh News
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस के मुताबिक एक परिवार गाड़ी से देहरादून से बरेली की ओर जा रहा था। उस गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे जिसमें तीन महिला एक पुरुष सहित चार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक देहरादून के रहने वाले है। इस हादसे में ड्राइवर सहित दो लोग घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा कांठ थाना इलाके के रसूलपुर रेल फाटक के पास हुआ है। Uttar Pradesh News