पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी स्थित दशहरा ग्राउंड में मिक्सर राइड से गिरने के बाद उत्तम नगर की रहने वाली एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़े पूरी खबर?

Delhi News:दशहरा मेले में एक मनोरंजन राइड का गेट अचानक टूट गया, जिससे उसमें सवार दो लोग नीचे गिर गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।यह घटना सोमवार, 20 अक्टूबर 2026 को रात करीब 1:36 बजे विकासपुरी के एफ-ब्लॉक स्थित दशहरा ग्राउंड में हुई। उत्तम नगर की रहने वाली 27 वर्षीय गुड़िया और एक अन्य व्यक्ति रवि (उम्र 33-35 वर्ष) 'मिक्सर' नामक राइड से गिर गए थे। इस हादसे के बाद दोनों को पहले चनन देवी अस्पताल और फिर आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुड़िया की मृत्यु हो गई। Delhi News
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मेले को केवल रात 11 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन यह हादसा आधी रात के बाद हुआ। गुड़िया की बहन पूजा ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि हादसे के बावजूद मेला जारी रहा। Delhi News
पश्चिम दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, इस मामले में अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (लापरवाही से मौत) जोड़ी गई है। पुलिस अब राइड ऑपरेटरों और आयोजकों की भूमिका की जांच कर रही है। Delhi News
परिजनों का आरोप है कि राइड का गेट अचानक खुल गया, जिससे वे नीचे गिर गए। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या राइड के सुरक्षा मानकों की ठीक से जांच की गई थी और अनुमति समय के बाद राइड क्यों चलाई जा रही थी। हादसे में घायल रवि का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सभी जिम्मेदार पक्षों की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। Delhi News
विज्ञापन