WEATHER REPORT : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
WEATHER REPORT
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने दिन में शहर में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और शाम या रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 224 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।