DBSE : दिल्ली सरकार का डीबीएसई पहली बार 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा
Delhi government's DBSE will declare 10th, 12th exam results for the first time
भारत
चेतना मंच
15 May 2023 05:34 PM
नई दिल्ली। दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) पहली बार सोमवार को अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। शिक्षा मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली मंत्रिमंडल ने साल 2021 में दी थी डीबीएसई की स्थापना को मंजूरी
दिल्ली मंत्रिमंडल ने छह मार्च 2021 को डीबीएसई की स्थापना को मंजूरी दी थी, जिसके बाद बोर्ड के लिए सोसायटी का पंजीकरण 19 मार्च को कराया गया।
अब रटने पर आधारित शिक्षा के दिन खत्म हो गए
आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड देश के शिक्षा सुधार में मील का एक पत्थर है। डीबीएसई ने परीक्षाओं और छात्रों के मूल्यांकन को पूरी तरह बदल दिया है। रटने पर आधारित शिक्षा के दिन अब खत्म हो गए हैं। आज डीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिन्हें लेकर उत्साहित हूं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।