NEET Exam : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 'सुपर 50' कार्यक्रम के 157 छात्रों में 128 एनईईटी में सफल
128 out of 157 students of 'Super 50' program in J&K and Ladakh clear NEET
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:02 AM
नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के 'सुपर 50' कार्यक्रम के इस साल शानदार नतीजे रहे हैं। इस कार्यक्रम को भारतीय सेना की मदद से संचालित किया गया था। एचपीसीएल ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के तहत पढ़न वाले 157 छात्रों में 128 का मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी में चयन हुआ है।
भारतीय सेना के सहयोग से एचपीसीएल की पहल
एचपीसीएल ने अपनी सीएसआर पहल के तहत भारतीय सेना के साथ 'प्रोजेक्ट सुपर-50 मेडिकल एंड इंजीनियरिंग' की शुरुआत की थी। इसके तहत चार स्थानों- श्रीनगर, कारगिल, लद्दाख और राजौरी में आवासीय शिक्षा की व्यवस्था की गई। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रवेश दिया गया।
सफल विद्यार्थियों में 74 लड़कियां और 54 लड़के शामिल
बयान के मुताबिक सफल छात्रों में 74 लड़कियां और 54 लड़के शामिल हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट में इस प्रदर्शन के लिए एचपीसीएल और भारतीय सेना की सराहना की।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।