रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में छाई Mirai, फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:35 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:35 AM
कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी एक्शन फिल्म Mirai आज यानी 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था जो अब स्क्रीन पर भी साफ नजर आ रहा है। रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। Mirai
दर्शकों द्वारा खूब किया जा रहा पसंद
तेजा सज्जा के साथ इस फिल्म में मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन और जगपति बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास का वॉयसओवर भी है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी दमदार आवाज ने फिल्म के इमोशनल और एक्शन सीन्स में अलग ही जान डाल दी है।
Mirai की हो रही जमकर तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'मिराई' में शानदार VFX, जबरदस्त एक्शन और इमोशनल सीन्स हैं जो इसे थिएटर में देखने लायक बनाते हैं।' वहीं, लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे मांचू मनोज की एक्टिंग ने भी फैंस को इम्प्रेस किया है। उनके किरदार को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बेहद पॉजिटिव हैं, कई सिनेमाघरों में कुछ दृश्यों पर तालियों और सीटीयों की गूंज सुनाई दी।
धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के हिंदी राइट्स खरीदे हैं वहीं जियो सिनेमा (हॉटस्टार) ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स करीब 40 करोड़ रुपये में हासिल किए हैं। इससे साफ है कि फिल्म को लेकर केवल दर्शकों ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े नामों को भी काफी भरोसा है। कुल मिलाकर, 'मिराई' ना सिर्फ एक विजुअल ट्रीट है बल्कि इसमें भरपूर एक्शन, इमोशन और दिल छू लेने वाली कहानी है। तेजा सज्जा की ये फिल्म दर्शकों के लिए एक फुल पैसा वसूल एंटरटेनमेंट साबित हो रही है। Mirai