नेशनल फिल्म अवॉर्ड में कितनी मिलती है प्राइज मनी? यहां जानें सब कुछ
भारत
चेतना मंच
24 Sep 2025 12:13 PM
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह (71st National Film Award) का आयोजन 23 सितंबर 2025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया जहां शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी, मोहनलाल और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारों को सम्मानित किया गया। इस बार का अवॉर्ड समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि कई बड़े सितारों को पहली बार यह सम्मान मिला है। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत कलाकारों को प्राइज मनी मिलती है या नहीं? अगर हां तो कितनी? 71st National Film Awards
गोल्डन लोटस और सिल्वर लोटस में क्या अंतर है?
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों को दो प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है गोल्डन लोटस (Swarna Kamal) और सिल्वर लोटस (Rajat Kamal)। गोल्डन लोटस पुरस्कार आमतौर पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म जैसी कैटेगिरी के लिए दिया जाता है। यह सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं, सिल्वर लोटस के तहत बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट संगीत, बेस्ट एडिटिंग जैसी कैटेगिरी आती हैं। इन पुरस्कारों को तकनीकी और व्यक्तिगत योगदान के लिए दिया जाता है।
कितनी होती है प्राइज मनी?
राष्ट्रीय पुरस्कार सिर्फ एक ट्रॉफी या सर्टिफिकेट तक सीमित नहीं होता। विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा एक शॉल, प्रमाण पत्र, और नकद पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।गोल्डन लोटस के साथ ₹3 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाती है। सिल्वर लोटस के साथ ₹2 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार न सिर्फ सम्मान का प्रतीक है, बल्कि भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता की आर्थिक सराहना भी है।
विक्रांत और शाहरुख में क्यों बंटी प्राइज मनी?
इस साल बेस्ट एक्टर का पुरस्कार शाहरुख खान और विक्रांत मैसी दोनों को संयुक्त रूप से दिया गया। ऐसे में ₹2 लाख की निर्धारित प्राइज मनी को आधा-आधा बांटा गया।इसलिए शाहरुख और विक्रांत को ₹1 लाख-₹1 लाख की राशि दी गई। वहीं, रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर उन्हें पूरी ₹2 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई। इस समारोह में दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार उनके दशकों के योगदान को मान्यता देने के लिए प्रदान किया गया। 71st National Film Awards