नई मिस्ट्री के साथ लौट रही है Wednesday Season 2, बदलेगा पूरा गेम
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:12 AM
नेटफ्लिक्स (Netflix) की पॉपुलर वेब सीरीज 'Wednesday' एक बार फिर धमाकेदार वापसी को तैयार है। साल 2022 में रिलीज हुई बेव सीरीज Wednesday का पहला सीजन न सिर्फ दर्शकों को डर और रोमांच से भर दिया था बल्कि व्यूअरशिप के मामले में भी इसने बड़े-बड़े शो के पसीने छुड़ा दिए। अब लंबे इंतजार के बाद Wednesday का दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। Wednesday Season 2
Wednesday ने कई सीरीज को पछाड़ा
Wednesday का पहला सीजन कुल 8 एपिसोड्स का था और इसने IMDB पर 8 की शानदार रेटिंग हासिल की थी। हॉरर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि यह ओटीटी पर 3.41 करोड़ घंटे तक देखी जा चुकी है, जिससे इसने Stranger Things और Game of Thrones जैसी मेगाहिट सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल Wednesday दुनिया की दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन चुकी है।
सस्पेंस से भरपूर है Wednesday Season 2
अब बात करें Wednesday के सीजन 2 की तो यह पहले से कहीं ज्यादा रहस्यमयी और ट्विस्ट से भरपूर होने वाला है। इस बार कहानी दो भागों में रिलीज की जाएगी। पहला पार्ट 6 अगस्त 2025 से और दूसरा पार्ट 3 सितंबर 2025 से। बड़ी खुशखबरी तो यह है कि Wednesday के दोनों ही पार्ट्स नेटफ्लिक्स पर हिंदी और अंग्रेजी में स्ट्रीम होंगे।
होगी एक नए प्रिंसिपल की एंट्री
इस नए सीजन में कहानी में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। Wednesday की मानसिक शक्तियां अब कमजोर पड़ रही हैं और नेवरमोर अकैडमी में एक रहस्यमयी नया प्रिंसिपल एंट्री लेने वाला है। वहीं, पुराना दुश्मन टायलर भी वापसी करेगा जिससे Wednesday की भिड़ंत मेंटल हॉस्पिटल में होगी। इसके अलावा, सीजन में ब्रूनो नाम का एक नया कैरेक्टर भी जोड़ा गया है और कुछ परिवार के पुराने सदस्य भी एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगे।
फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज
Wednesday को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है और पहले सीजन की सफलता से दूसरे सीजन की व्यूअरशिप भी पहले से कई गुना ज्यादा होने की उम्मीद है। अगर आप हॉरर-थ्रिलर के शौकीन हैं और ओटीटी पर कुछ नया और धमाकेदार देखना चाहते हैं तो Wednesday Season 2 को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें।