Wednesday Season 2 के Part 2 के हर एपिसोड में बढ़ेगा सस्पेंस...कब और कहां देखें?
भारत
चेतना मंच
03 Sep 2025 10:17 AM
अगर आप भी वेडनेसडे एडम्स के काले राज और उसकी खतरनाक दुनिया के दीवाने हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि आज (बुधवार 3 सितम्बर) नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज 'Wednesday' के सीजन 2 का पार्ट 2 ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। नेटफ्लिक्स पर सीजन 2 के पहले चार एपिसोड 6 अगस्त को रिलीज किए जा चुके हैं। अगर आपने अब तक नहीं देखा है तो आपको देख लेना चाहिए ताकि आगे की कहानी आसानी से समझी जा सके। बताया जा रहा है कि, जेना ऑर्टेगा एक बार फिर 'नेवरमोर एकेडमी' में रहस्यों से भरे नए ट्विस्ट लेकर आने वाली है। इस बार कहानी कहीं ज्यादा डार्क, खौफनाक और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है। Wednesday Season 2 Part 2
Wednesday Season 2 Part 2 कब और कहां देखें?
अगर आपने पहले पार्ट के चार एपिसोड्स खत्म कर लिए हैं और बेसब्री से अगली कहानी का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपका इंतजार आखिरी पड़ाव पर है। क्योंकि आज यानी 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर सीजन 2 के बाकी 4 एपिसोड (एपिसोड 5 से 8) रिलीज होने जा रहे हैं। जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटमेंट हैं। खबरों की मानें तो जैसे ही घड़ी भारत में दोपहर 12 बजे का समय दिखाएगी नेटफ्लिक्स पर Wednesday Season 2 Part 2 भी लाइव हो जाएगा।
Wednesday की वापसी क्यों है खास?
जेना ऑर्टेगा की एक्टिंग ने एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया है। पहली बार वेडनेसडे की कहानी को इतने गहरे और सस्पेंसफुल तरीके से दिखाया गया है। टिम बर्टन की डायरेक्शन और अल्फ्रेड गॉफ व माइल्स मिलर की राइटिंग इस सीरीज को हॉलीवुड की बेस्ट मिस्ट्री-थ्रिलर वेब सीरीज में शामिल करती है। इंडिया में भी इस शो का जबरदस्त फैनबेस है इसकी सबसे बड़ी वजह जेना का कैरेक्टर है।
तो तैयार हो जाइए...
अगर आप थ्रिल, मिस्ट्री और सुपरनैचुरल ट्विस्ट्स के शौकीन हैं तो ‘Wednesday’ का सीजन 2 आपके लिए एक परफेक्ट वॉच है। नेटफ्लिक्स पर आपको दोनों पार्ट देखने को मिल जाएंगे। पहला अभी देखें और दूसरा 3 सितंबर को मिस न करें। Wednesday Season 2 Part 2