‘बंदर’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, नए अवतार में दिखे लॉर्ड बॉबी देओल
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अब सिर्फ अपने विषय नहीं, बल्कि रिलीज डेट और कास्ट की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है। पोस्टर में बॉबी का नया लुक देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है और यही चर्चा फिल्म के लिए शुरुआती बढ़त बनती दिख रही है।

Bollywood News : बॉलीवुड के लॉर्ड कहे जाने वाले बॉबी देओल एक बार फिर अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अब सिर्फ अपने विषय नहीं, बल्कि रिलीज डेट और कास्ट की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है। पोस्टर में बॉबी का नया लुक देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है और यही चर्चा फिल्म के लिए शुरुआती बढ़त बनती दिख रही है।
पोस्टर में बॉबी देओल का इंटेंस क्लोज-अप
मेकर्स ने जो ऑफिशियल पोस्टर जारी किया है, उसमें बॉबी देओल का क्लोज-अप शॉट दिखता है चेहरे पर तनाव, आंखों में सवाल और लुक में एक अलग ही ठहराव। यह विजुअल संकेत देता है कि फिल्म की दुनिया दो ध्रुवों के बीच खड़ी है जहां सच, सिस्टम और न्याय की परिभाषाएं एक-दूसरे से टकराती नजर आ सकती हैं। फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा और सबा आज़ाद जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स के मुताबिक, ‘बंदर’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म
निर्देशक अनुराग कश्यप के मुताबिक, ‘बंदर’ की कहानी एक वास्तविक अखबारी रिपोर्ट से प्रेरित है जो उन्हें प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने दी थी। कथानक का केंद्र एक ऐसी महिला है, जो कथित तौर पर कानून का दुरुपयोग करते हुए वकीलों और पुलिस की मिलीभगत के सहारे आठ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कराती है। अनुराग कश्यप का कहना है कि फिल्म “सही और गलत” की उस महीन रेखा को टटोलती है, जहां फैसला आसान नहीं होता और हर किरदार अपनी-अपनी सच्चाई के साथ खड़ा दिखता है। वहीं, निर्माता निखिल द्विवेदी मानते हैं कि यह विषय कमर्शियल और ऑफबीट सिनेमा के बीच की दीवार को कमजोर करने की क्षमता रखता है। Bollywood News