विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में साउथ सिनेमा ने अपनी दमदार कहानियों और शानदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों का दिल जीता, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने भी जोरदार वापसी करते हुए कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Bollywood Upcoming Movies 2026 : पिछले कुछ वर्षों में साउथ सिनेमा ने अपनी दमदार कहानियों और शानदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों का दिल जीता, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने भी जोरदार वापसी करते हुए कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब साल 2026 के बाकी महीनों में भी बड़े पर्दे पर कई ऐसी फिल्में आने वाली हैं, जिनको लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ फिल्में अगले कुछ हफ्तों में रिलीज होने वाली हैं, जबकि कुछ साल के आखिर में सिनेमाघरों में धमाका करेंगी। आइए जानते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में, जिनका बज अभी से बॉक्स ऑफिस गलियारों में बना हुआ है। Bollywood Upcoming Movies 2026
कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘वेलकम टू द जंगल’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा कई लोकप्रिय अभिनेत्रियां भी फिल्म का हिस्सा हैं। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यही वजह है कि नए पार्ट को लेकर भी लोगों की उत्सुकता चरम पर है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। Bollywood Upcoming Movies 2026
कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा भाग भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म हंसी और मनोरंजन का पूरा पैकेज मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो सकती है। Bollywood Upcoming Movies 2026
एक्शन और स्पाई थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अल्फा खास फिल्म साबित हो सकती है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। माना जा रहा है कि यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स को नए स्तर तक ले जाएगी। Bollywood Upcoming Movies 2026
भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल ‘रामायण : पार्ट वन’ को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की हर अपडेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अक्टूबर-नवंबर के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी और धार्मिक एवं पौराणिक फिल्मों के नए दौर की शुरुआत कर सकती है। Bollywood Upcoming Movies 2026
‘केजीएफ’ स्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ भी इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। इस फिल्म में यश एक खतरनाक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और प्रोडक्शन वैल्यू के साथ तैयार किया गया है। साल के अंत तक इसकी रिलीज की संभावना जताई जा रही है। Bollywood Upcoming Movies 2026
विज्ञापन