वरुण धवन के घर नन्ही परी ने दी दस्तक, सेलेब्स दे रहे हैं बधाई
Varun Dhawan
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:15 AM
Varun Dhawan : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल (Varun Dhawan and Natasha Dalal) की खुशी इस वक्त सातवें आसमान में पहुंच गई है। दरअसल नताशा दलाल ने सोमवार रात एक नन्हीं परी को जन्म दिया है। बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल परेंट्स बन गए हैं। शादी के दो साल बाद वरुण-नताशा के घर एक प्यारी सी परी ने दस्तक दी है। कपल को सेलिब्रिटीज समेत फैंस ने भी ढ़ेरों बधाईयां देनी शुरू कर दी है।
Varun Dhawan
धवन और दलाल परिवार इन दिनों न्यू बोर्न बेबी की खुशियां मना रहे हैं। कपल ने 3 जून को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। नताशा-धवन के परेंट्स बनने की खबर मशहूर फिल्ममेकर और वरुण धवन के पिता डेविड धन ने फैंस के साथ शेयर की। जिसके बाद सेलेब्स और फैंस के बधाईयों का तांता लग गया है। बता दें अलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, करण जौहर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सेलिब्रिटीस ने कपल को घर में आई नए मेहमान के लिए शुभकामनाएं दी है। वरुण धवन ने बेटी के जन्म के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
आलिया भट्ट और वरुण धवन की सालों की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। इंडस्ट्री में एक ही साथ डेब्यू करने वाले आलिया और वरुण काफी पुराने दोस्त हैं। दर्शकों को दोनों की दोस्ती बेहद पसंद आती है। वरुण के पिता बनने के बाद आलिया भट्ट ने बेहद खास अंदाज में कपल को बधाई दी है। आलिया ने अपने दोस्त के पिता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए एक प्यार भरा मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है, "खुशी, खुशी और खुशी। एक और छोटी लड़की जो दुनिया पर राज करने जा रही है। प्रिय नेट और वीडी को बधाई।
[caption id="attachment_160055" align="aligncenter" width="361"] Credit-Instagram[/caption]
कब की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा? Varun Dhawan
बता दें साल 2024 की शुरुआत में 18 फरवरी को वरुण धवन ने नताशा की प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए अपनी पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को चूमते हुए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में कपल की प्यारी सी मुस्कान को साफ-साफ देखा गया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'नताशा प्रेग्नेंट हैं, आपके आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।' उनके इस पोस्ट पर फैंस ने ढ़ेर सारा प्यार बरसाया था।