
Aamir khan : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं। इस बार वे किसी सामाजिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि एक बड़े स्तर की सुपरहीरो फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए आमिर ने साउथ सिनेमा के नामचीन डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिलाया है। आमिर खान दक्षिण भारत के चर्चित फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ मिलकर एक भव्य सुपरहीरो फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग 2026 की में शुरू की जाएगी।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इस फिल्म को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया, लोकेश और मैं मिलकर एक सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं। अभी वे अपनी अगली फिल्म 'कैथी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके बाद हम 2026 की दूसरी छमाही में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है लेकिन स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है। आमिर ने यह भी कहा कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और इसके एक्शन सीन भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क तय कर सकते हैं।
लोकेश कनगराज ने 'कैथी', 'विक्रम' और 'मास्टर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से यह साबित किया है कि वे न सिर्फ एक्शन को स्टाइल में पेश करते हैं, बल्कि कहानी में गहराई भी रखते हैं। वहीं आमिर खान अपने हर प्रोजेक्ट में नई ऊर्जा और सामाजिक दृष्टिकोण को लेकर आते हैं। ऐसे में दोनों की ये साझेदारी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक पॉप-कल्चर फेनॉमिना बनने की क्षमता रखती है।
इस बीच, आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह फिल्म 20 जून को रिलीज़ हो रही है और माना जा रहा है कि यह आमिर की ‘तारे ज़मीन पर’ की थीम से जुड़ी एक भावनात्मक यात्रा होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की रिलीज़ एक लचीले मॉडल पर की जाएगी—शुरुआत लगभग 1250 स्क्रीनों से होगी, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर शो की संख्या में इजाफा किया जाएगा। Aamir khan