Abdu Rozik- भारत में सेटल होने वाले हैं Bigg Boss फेम अब्दु रोजिक, बताया अपना बिजनेस प्लान !
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:25 PM
बिग बॉस 16 के सबसे क्यूटेस्ट कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए, तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोज़िक (Abdu Rozik) इस शो के माध्यम से अब भारत के भी चहेते बन गए हैं। 3 फीट के अब्दु रोज़िक 18 साल के है, लेकिन क्यूटनेस के मामले में एक छोटे बच्चे की तरह दिखाई देते हैं। बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए अब्दु रोज़िक ने भले ही इस शो की ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन दर्शकों का दिल बखूबी जीता है।
बिग बॉस 16 को खत्म हुए 15 दिन बीत चुके हैं, और अब्बू रोज़िक (Abdu Rozik) को बीबी हाउस से बाहर हुए 1 महीने से ऊपर हो गए हैं, लेकिन अब भी आए दिन इन से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर सामने आती ही रहती है। इनके क्यूट से वीडियो पर फैंस जी भर कर प्यार लुटाते नजर आते हैं।
Abdu Rozik In Mumbai-
अभी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से अब्दु का एक नया वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हुआ है। इस वीडियो में अब्दु कुछ ऐसी बात करते नजर आ रहे हैं जो उनके चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है। दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में अब्दु अपने नए बिजनेस प्लान (Abdu New Business plan) का आईडिया शेयर करते नजर आ रहे हैं, जो उन्होंने मुंबई में शुरू करने के लिए सोचा है। जैसा कि बिग बॉस में आप सब ने देखा होगा की अब्दु का 'Burgiir' यानी बुर्गिर (बर्गर) शब्द काफी पॉपुलर हुआ था। अब अब्दु मुंबई में 'Burgiir' नाम का एक रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में अब्दु यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह 6 मार्च को फिर इंडिया वापस आएंगे और तब मुंबई में अपना नया रेस्टोरेंट खोलेंगे। अब्बू के इस वीडियो को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि अब्दु मुंबई में सेटल होने का प्लान बना रहे हैं। उनका यह बिजनेस आइडिया उससे जुड़ा ही पहला कदम है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि सचमुच में अब्दु नए बिजनेस की शुरुआत करने वाले हैं या यह सिर्फ एक मजाक है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।