Abdu Rozik: बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक का एक वीडियो वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जाने क्या है पूरा मामला
Police Complain against Abdu Rozik after Viral Video
भारत
चेतना मंच
13 May 2023 05:29 PM
Police Complain against Abdu Rozik: कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के 16 में सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक के खिलाफ मुंबई पुलिस में एक शिकायत दर्ज हुई है। शो के दौरान अपनी क्यूटनेस से सभी के दिलों पर राज करने वाले अब्दु रोजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसकी वजह से वो मुसीबतों में घिर गए हैं।
अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) का वायरल वीडियो-
सोशल मीडिया पर अब्दु रोज़िक का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में अब्दु हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है वीडियो में अब्दु जिस पिस्टल के साथ खेल रहे हैं वह लोडेड है। सामने आया वीडियो अब्दु के रेस्टोरेंट Burgiir का है, और वीडियो में अब्दु के हाथ में जो पिस्टल नजर आ रही है वह उन्हें गोल्डन ब्रदर्स सनी वाघचौरे के बॉडीगार्ड ने दी है।
वीडियो वायरल होते ही अब्दु के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत -
पिस्टल से खेलते हुए अब्दु (Abdu Rozik) का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। दरअसल अब्दु रोज़िक के पास पिस्तौल से जुड़ा कोई लाइसेंस नहीं है, हालांकि उन्होंने हाथ में जो पिस्टल ली है, वह गोल्डन ब्रदर्स के बॉडीगार्ड की लाइसेंस वाली पिस्तौल है। भरी हुई बंदूक से खेलना मुसीबत की वजह बन सकती है, यही वजह है कि अब्दु के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।