पिस्तौल से खेलते नजर आएं बिग बॉस के Ex-Contestant अब्दु रोजिक, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
भारत
चेतना मंच
13 May 2023 06:51 PM
Police Complain against Abdu Rozik: रियलिटी शो बिग बॉस फेम अब्दु रोज़िक के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शो के दौरान अपनी क्यूटनेस से सभी के दिलों पर राज करने वाले अब्दु रोजिक अपने एक वायरल वीडियो की वजह से मुसीबतों में घिरे हुए हैं।
दरअसल तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गोल्डन ब्वॉय सनी वाघचौरी के बॉडीगार्ड द्वारा दिए गए पिस्टल के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अब्दु के हाथ में जो पिस्टल नजर आ रही है वह फुल लोडेड है। इस वीडियो के वायरल होते ही मुंबई पुलिस ने अब्दु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है बिग बॉस फेम अब्दु रोज़िक ने शो के दौरान पॉपुलर हुए उनके वर्ड बुरगीर (Burgir) के नाम पर मुंबई में एक रेस्टोरेंट खोला है। शो के दौरान बने उनके दोस्तों - फराह खान, साजिद खान, सनी वाघचौरे, शिव ठाकरे आदि को अक्सर इनके रेस्टोरेंट में मस्ती करते देखा जाता है। एक दिन पहले ही जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान भी अब्दु के रेस्टोरेंट में बर्गर खाने पहुंची थी।
Viral video Of Abdu Rozik:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अब्दु का पिस्तौल वाला वीडियो भी उनके इसी रेस्टोरेंट का है। हालांकि अब्दु ने जो पिस्तौल अपने हाथ में पकड़ी है वह गोल्डन ब्वॉय के बॉडीगार्ड की लाइसेंस वाली पिस्तौल है, परंतु क्योंकि अब्दु के पास इसका कोई लाइसेंस नहीं है और भरी हुई पिस्तौल से खेलना खतरनाक साबित हो सकता है, यही वजह है कि सिंगर के खिलाफ मुंबई पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोज़िक का वायरल वीडियो pic.twitter.com/UmXNqYIews