अभिषेक कुमार की बांहों में खोई मनारा चोपड़ा, म्यूजिक वीडियो में साथ आएंगे नज़र
Abhishek kumar and Manara Chopra
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:41 AM
Abhishek kumar and Mannara Chopra : सलमान खान का रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस-17 हाल ही में समाप्त हुआ है। शो से बाहर आने के बाद ही मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार अपने अपकमिंग वीडियो सॉन्ग में बिजी हो गए हैं। अभिषेक और मनारा के अपकमिंग सॉन्ग का पोस्टर रीलीज हो गया है और गाने की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। फैंन्स म्यूजिक वीडियो का पोस्टर देखकर बेहद खुश हो गए हैं, साथ ही दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद कर रहे हैं।
Abhishek kumar and Mannara Chopra
हाल ही में टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बॉस समाप्त हुआ है। शो के समाप्त होते ही अभिषेक और मनारा एक प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं। बिग बॉस शो के घर अभिषेक और मनारा की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था, और दोनों ने ही अपने-अपने गेम से दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ी है। शो के समापन होते ही अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों एक बार फिर जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों की अपकमिंग वीडियो सॉन्ग की पोस्टर रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
अभिषेक-मनारा के गाने का पोस्टर हुआ रिलीज
बिग बॉस शो से फैंस के दिलों में अपनी पहचान वाले अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा की अपकमिंग वीडियो सॉन्ग रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। अभिषेक और मनारा ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने अपकमिंग वीडियो सॉन्ग का पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिषेक की बांहों में मनारा नजर आ रही है। दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि ये वीडियो सॉन्ग धमाल मचाने वाला है।
अभिषेक और मनारा का सॉन्ग कब रिलीज होगा? Abhishek kumar and Mannara Chopra
दरअसल अभिषेक और मनारा के अपकमिंग सॉन्ग 'सांवरे' का टीजर 9 फरवरी को रीलीज कर दिया जाएगा। जबकि 12 फरवरी 2024 को पूरा गाना रिलीज हो जाएगा। फैंस इन दोनों की जोड़ी फिर से एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शो के विजेता बनने से चूके थे अभिषेक
आपको बता दें कि बिग बॉस-17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ले गए। लेकिन अभिषेक ने अपनी कड़ी मेहनत से रनर अप बनकर मुनव्वर को टक्कर दी थी। शो के अंदर दोनों की दोस्ती को खूब पसंद किया गया था। अभिषेक भले ही बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीत सके, लेकिन वो सच्ची दोस्ती का मिसाल जरूर बन गए हैं। अगर बात करें मनारा चोपड़ा की तो बिग बॉस शो में मनारा सेकंड रनर अप रहीं। दोनों ने इस वीडियो सॉन्ग के जरिए मनारा और अभिषेक अपने करियर को आगे बढाने की उड़ान भर ली है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।