अबू धाबी के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, माथा टेक कर किए भगवान नारायण के दर्शन
Abu Dhabi Hindu Temple
भारत
चेतना मंच
15 Feb 2024 07:31 PM
Abu Dhabi Hindu Temple : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 14 फरवरी 2024 को अबू धाबी में पहले हिन्दू मंदिर का उद्घाटन किया गया। अबू धाबी मंदिर में कई लोग माथा टेकने के लिए पहुंचे जहां बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार से लेकर अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें अक्षय कुमार भगवान के दर्शन लेने के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं।
14 फरवरी का दिन भारतीयों के लिए बेहद खास रहा। दरअसल 14 फरवरी 2024 को भारत के चहिते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया। जहां बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय भगवान स्वामी नारायण का आशीर्वाद लेने पहुंचे। अबू धाबी का यह पहला हिन्दू मंदिर दुनिया भर के लोगों के लिए एक गर्व की बात है। अक्षय कुमार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
अक्षय कुमार पहुंचे अबू धाबी
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अक्षय कुमार भारी सिक्योरिटी के बीच कुर्ता पजामा पहनें भगवान स्वामी नारायण के आशीर्वाद के लिए जाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से अक्षय खूब प्यार बटोर रहे हैं। अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड के अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सिंगर शंकर महादेवन भी भगवान स्वामी नारयण के दर्शन के लिए पहुंचे थे ।
इस भव्य मंदिर ने दुनियाभर को किया आकर्षित
आपको बता दें सफेद इतावली संगमरमर के पत्थर से बनी अबू मुरीखा क्षेत्र में स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। भारत में भगवान स्वामीनारायण का मंदिर कई राज्यों में है लेकिन पहली बार अबू धाबी में भगवान स्वामीनारायण के मंदिर का उध्दाघाटन करना देश भर के लोगों के लिए गर्व की बात है।