अभिनेता यूसुफ हुसैन के निधन की खबर पर डायरेक्टर हंसल मेहता हुए बेहद भावुक, लिखी इमोशनल पोस्ट
(PC-Twitter)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
30 Oct 2021 06:05 AM
मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन जगत व फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता यूसुफ हुसैन (Yusuf Hussain) का का आज निधन हो गया है। शुक्रवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए बेहद बुरा रहा। एक तरफ दोपहर में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हुआ। वहीं अब आज अभिनेता यूसुफ हुसैन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। लगातार दो लोगो के निधन की खबर ने सब को हिला कर रख दिया है।
यूसुफ हुसैन (Yusuf Hussain) के निधन की खबर डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट के जरिए दी। जानकारी के लिए आपको बता दें युसूफ रिश्ते में हंसल मेहता के ससुर थे। हंसल मेहता ने यूसुफ को श्रद्धांजलि देते बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखी है। अपने पिता जैसे ससुर को याद करते हुए हंसल ने लिखा है कि यूसुफ ने किस तरह से उनका कैरियर बनाने में उनकी मदद की। जब फिल्ममेकर के रूप में हंसल का कैरियर खत्म होने वाला था तब यूसुफ ने अपना फिक्स डिपाजिट तोड़ उनकी मदद की। इन सब का जिक्र हंसल अपने पोस्ट के में किया है। अभिनेता के जाने के बाद हंसल खुद को अनाथ महसूस कर रहे हैं।
टेलीविजन जगत के बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ यूसुफ ने बॉलीवुड फिल्मों में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। रईस, दबंग 3, विवाह और धूम 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता के निधन से मनोरंजन जगत में दुख की लहर आ गई है। बड़े बड़े अभिनेताओं ने यूसुफ को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
73 वर्षीय अभिनेता यूसुफ हुसैन (Yusuf Hussain) कोविड-19 से पीड़ित हैं जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Leelavati Hospital) में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।