मुंबई में बनी अयोध्या,रामायण की शूटिंग शुरू ,कपूर खानदान के अभिनेता दिखेंगे राम के किरदार में
एक्ट्रेस आकृति सिंह ने शेयर की रामायण फिल्म की सेट की तस्वीरें,रणवीर कपूर होंगे राम के किरदार में
Ranbir Kapoor In Ramayan
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:48 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:48 PM
Ranbir Kapoor In Ramayan : फिल्म रामायण की शूटिंग को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है । रामायण की शूटिंग के लिये मुंबई मे ही अयोध्या का एक बड़ा सेट खड़ा किया गया हैं । 3 अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं । हाल ही मे रणवीर की प्रेप सेशन से कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं ।
रामायण फिल्म की शूटिंग शुरु हुई:Ranbir Kapoor In Ramayan
रामायण फिल्म को लेकर बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं । जिसे सुन कर रामायण फिल्म का इंतजार कर रहें दर्शकों का दिल खुश हो जायेगा। जिस फिल्म का इतने लंबे समय से इंतजार था। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बहुचर्चित फिल्म एनिमल के बाद रणवीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा मे है । खबरों के अनुसार रणबीर कपूर की रामायण में साई पल्लवी, यश, लारा दत्ता और सनी देओल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शको मे जो लंबे समय का इंतजार था वो खत्म हुआ क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं ।
एक्ट्रेस आकृति सिंह ने सोशल मीडिया पर सांझा की तस्वीरें:
Ranbir Kapoor In Ramayan
इस फिल्म के सेट से एक्ट्रेस आकृति सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सांझा की है । ये तस्वीरें सेट के बाहरी हिस्से की है । फोटोज को शेयर करते समय साथ मे ये भी लिखा 'रामायण डे 1'। इन तस्वीरों मे पुराने जमाने के पिलर्स और मंदिर का स्ट्रक्चर नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लियें जो सेट तैयार किया गया हैं वह लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बन कर तैयार हुआ है । फिल्म के इस सेट मे अयोध्या शहर को जीवंत किया गया हैं । कहा जा रहा है कि फिल्म तीन भागो मे बनेगी।फिल्म का बड़ा हिस्सा अयोध्या के सेट पर ही शूट किया जायेगा।
साल 2025 के सैकेण्ड हाफ़ मे रिलीज होगी फिल्म:
सूत्रों के मुताबिक फिल्म सिटी मे गुरुकुल का सेट तैयार ही चुका है । इस तैयार सेट पर भगवान श्री राम के बचपन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड़ आर्टिस्ट की शूटिंग चल रहीं है । वही एक्टर शिशिर शर्मा गुरु वशिष्ठ के किरदार मे नजर आ रहें हैं । फिल्म में ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस साक्षी तंवर को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया है। वही भगवान राम की माता रानी कौशल्या का किरदार एक्ट्रेस इंद्रा कृष्णा निभाएंगी । फिल्म मे रावण का किरदार निभाने के लियें साऊथ के सुपरस्टार यश को कास्ट किया गया हैं ।फिल्म मेकर्स इस फिल्म के फ़र्स्ट पार्ट को साल 2025 के सैकेण्ड हाफ़ तक रिलीज करने की सोच रहें हैं ।