तलाक के बाद हैदराबाद में बेटे के साथ समय बिता रही सानिया मिर्जा, Viral Post
Sania Mirza
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:09 AM
Sania Mirza : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपने पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की फिर से शादी के बाद सुर्खियों में आ गई है। दरअसल हाल ही में उनके पति ने सना जावेद से तीसरी शादी की है। जिसके बाद से दोनों ही खिलाड़ी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं हाल ही में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। अपने पोस्ट में सानिया मिर्जा अपने बच्चों संग दिख रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सानिया मिर्जा के इस पोस्ट ने सभी का दिल खुश कर दिया। यह तस्वीर उन्होंने अपने हैदराबाद के घर पर ली है, जिसमें सानिया मिर्जा अपने बच्चों को प्यार से गले लगाया है और कैप्शन दिया है "लाइफलाइन्स।", सानिया मिर्जा का यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स सानिया मिर्जा के पोस्ट पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
[caption id="attachment_141074" align="aligncenter" width="500"] Sania Mirza[/caption]
पिछले दिनों ही हुआ था तलाक
आपको बता दें सानिया मिर्जा का अभी कुछ दिनों पहले ही उनके पति शोएब मलिक के साथ तलाक हुआ था। सानिया मिर्जा शोएब मलिक की दूसरी पत्नी थी, इससे पहले शोएब मलिक ने आयशा सिद्दकी से साल 2002 में शादी की थी। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सानिया ने साल 2010 में शोएब के साथ निकाह किया। वहीं अब इन दोनों का तलाक हो गया है, जिसके बाद शोएब ने सन जावेद के साथ तीसरी बार निकाह कर लिया है। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर को साल 2023 को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपना आखिरी प्रोफेशनल टेनिस मैच फरवरी 2023 में डब्ल्यूटीए (वूमेंस टेनिस एसोसिएशन) दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप में खेला था।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।