Tamannaah Bhatia & Vijay Varma वायरल वीडियो के बाद एयरपोर्ट पर दिखे
भारत
चेतना मंच
04 Jan 2023 06:07 PM
हाल ही में हुई न्यू ईयर पार्टी पर Tamannaah Bhatia & Vijay Varma को एक साथ kiss करते हुए और hug करते हुए देखा गया था। जिसके बाद से लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि बॉलीवुड में एक नये कपल की एंट्री हो चुकी है। फिलहाल दोनों की तरफ से अभी तक कोई भी ऐसा स्टेटमेंट नहीं आया है जिससे उनके रिश्ते पर मोहर लग सके। लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट जरूर किया गया है।
फैंस ख़ुश हैं Tamannaah Bhatia & Vijay Varma को एक साथ देख कर
Kissing वीडियो के वायरल होने और एयरपोर्ट पर एक साथ दिखने के बाद लोगों ने लगभग यह मानना शुरू कर दिया है कि Tamannaah Bhatia & Vijay Varma एक दूसरे के साथ हैं। उनके एयरपोर्ट पर साथ दिखने वाले वीडियो में फैंस ने कमेंट करते हुए बताया कि वे काफ़ी ख़ुश हैं कि Tamannaah Bhatia ने अपनी लव लाइफ शुरू की है और वे चाहते हैं कि दोनों हमेशा साथ रहें। लेकिन कुछ लोगों को शायद उन की यह खास जोड़ी जमी नहीं और उन्होंने लिखा कि ये आपने किसे चुन लिया है? फिलहाल तो यह देखने की बात होगी कि क्या इन बॉलीवुड स्टार्स के रिलेशनशिप की कोई अगली झलक देखने को मिलती है या नहीं।
Vijay Varma ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसमें हाल ही में उन्हें डार्लिंग्स मूवी में आलिया भट्ट के हस्बैंड के रोल में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें मिर्जापुर जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में भी देखा गया है। इन फ़िल्म और वेब सीरीज में उनका अभिनय काफ़ी शानदार देखा गया है।
वैसे देखा जाए तो Tamannaah Bhatia & Vijay Varma को इससे पहले भी कई बार साथ में देखा जा चुका है। वे दिलजीत दोसाँझ के कॉन्सर्ट में भी साथ दिखायी दिए थे। लस्ट स्टोरीज -2 फ़िल्म के सेट पर पहली बार मिले इस कपल को Tamannaah Bhatia के बर्थडे पर भी साथ देखा गया था।