Aishwarya Rai Bachchan: ऐश्वर्या के घर पहुंचा नोटिस, देनी होगी इतनी रकम
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:46 PM
Aishwarya Rai News: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को नासिक तहसीलदार की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है जिसमें उन्हें टैक्स जमा करने के लिए बोला गया है।
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन टैक्स नहीं चुकाने के मामले को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि ऐश्वर्या को उनकी जमीन पर टैक्स जमा नहीं करने की वजह से नासिक के तहसीलदार ने नोटिस भेजा है।
बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या के पास सिन्नर के थानगांव के पास पहाड़ी इलाके में करीब 1 हेक्टयेर जमीन है जिसका एक्ट्रेस ने एक साल का टैक्स नहीं भरा है। ऐश्वर्या के अलावा 1200 और लोगों को टैक्स के लिए नोटिस भेजा गया है।