विज्ञापन
Aishwarya Rai Cannes 2026: इस गाउन पर 1500 घंटे से ज्यादा समय तक हाथ से काम किया गया। ड्रेस पर लगे हजारों चमकते क्रिस्टल्स उसे बेहद ग्लैमरस और रॉयल लुक दे रहे थे। गाउन का रंग गहरा मिडनाइट ब्लू था जिसमें हल्के कॉस्मिक शेड्स भी दिखाई दे रहे थे।

हर साल की तरह इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोगों की नजरें ऐश्वर्या राय बच्चन पर टिकी हुई थीं। जैसे ही उनकी एंट्री की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा। लंबे इंतजार के बाद जब ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो हर किसी की निगाहें बस उन्हीं पर ठहर गईं। उनका अंदाज इतना खूबसूरत था कि एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि कान्स और ऐश्वर्या का रिश्ता बेहद खास है।
इस बार ऐश्वर्या ने डिजाइनर Amit Aggarwal की खास डिजाइन की हुई “ल्यूमिनारा” गाउन पहनी थी। यह ड्रेस देखने में जितनी शानदार थी उसे बनाने में उतनी ही मेहनत लगी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाउन पर 1500 घंटे से ज्यादा समय तक हाथ से काम किया गया। ड्रेस पर लगे हजारों चमकते क्रिस्टल्स उसे बेहद ग्लैमरस और रॉयल लुक दे रहे थे। गाउन का रंग गहरा मिडनाइट ब्लू था जिसमें हल्के कॉस्मिक शेड्स भी दिखाई दे रहे थे। जैसे ही कैमरों की फ्लैश उस पर पड़ती थी पूरी ड्रेस चमक उठती थी। यही वजह रही कि ऐश्वर्या का यह लुक रेड कार्पेट के सबसे चर्चित लुक्स में शामिल हो गया।
अपने आउटफिट को और खास बनाने के लिए ऐश्वर्या ने मैचिंग सैटन ग्लव्स और दुपट्टा स्टाइल ड्रेप कैरी किया था। उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और शाही लग रहा था। ज्वेलरी ने भी उनके लुक में अलग चमक जोड़ दी। उन्होंने डायमंड और ब्लू सफायर वाला सर्प डिजाइन नेकलेस पहना था जो काफी आकर्षक दिखाई दे रहा था। मेकअप की बात करें तो ऐश्वर्या ने इस बार सॉफ्ट लेकिन ग्लैमरस लुक चुना। बोल्ड आई मेकअप, हल्के रोजी लिप्स और चमकती त्वचा उनके पूरे लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। वहीं उनके लंबे वेवी हेयरस्टाइल ने रेड कार्पेट पर उनके अंदाज को और शानदार बना दिया।
कान्स फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी नजदीक आने के साथ ही फैंस को लगने लगा था कि शायद इस बार ऐश्वर्या नजर नहीं आएंगी। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन 22 मई को जैसे ही उन्होंने कान्स में एंट्री की फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने अपने चाहने वालों को फ्लाइंग किस देकर प्यार जताया। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया जिसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं और हर बार उनका लुक चर्चा में रहता है। इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइल, कॉन्फिडेंस और ग्रेस से लोगों का दिल जीत लिया। फैशन एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक हर कोई उनके इस रॉयल अंदाज की तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन