
Akshay Kumar Citizenship[/caption]
। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर उन्होंने ये बड़ी जानकारी शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी हो गया है।
Akshay Kumar Citizenship: तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी साझा की
77वां स्वतंत्रता दिवस तमाम देशवासियों के साथ-साथ फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के लिए भी बड़ी खुशी लेकर आया है. इस खास दिन पर अक्षय कुमार ने बताया है कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई है. अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गृह मंत्रालय की एक फाइल की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें नागरिकता देने से जुड़े कागज़ात दिखाई दे रहे हैं.
Akshay Kumar Citizenship : "कनाडा-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मिली है कनाडा की नागरिकता
कंजर्वेटिव पार्टी के पूर्व मंत्री, टोनी क्लेमेंट के अनुसार, कुमार को "कनाडा-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी स्टार शक्ति का उपयोग करने" और कनाडा के "व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संबंधों, फिल्म क्षेत्र में उपयोग करने" की पेशकश के बदले में नागरिकता प्रदान की गई थी।
Akshay Kumar Citizenship : खराब करियर की वजह से लिया था कनाडाई नागरिकता
सुपरहिट फिल्म "टॉयलेट: एक प्रेम कथा" के प्रचार के दौरान अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि वह कनाडा के नागरिक हैं। इस बारे में बात करते हुए कि उन्हें कनाडा का पासपोर्ट कैसे मिला, अक्षय कुमार ने कहा कि 1990 के दशक में उनके करियर के खराब दौर के दौरान, जब उन्होंने 15 से अधिक फ्लॉप फिल्में दीं, तब उन्होंने कनाडाई नागरिकता के लिए आवेदन किया था