अक्षय ने आजमाया सिंगिंग में हाथ, म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ किया रिलीज
Akshay Kumar Shambhu Song Released
भारत
चेतना मंच
05 Feb 2024 10:48 PM
Akshay Kumar Shambhu Song Released : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 5 फरवरी 2024 को अपना म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ रिलीज कर दिया है जिसमें अक्षय भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। ‘शंभू’ में अक्षय ने अपनी ही आवाज में गाना गया है जिसे सुनने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत ही लेते हैं जिसके कारण दर्शकों को अक्षय की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में उन्होंने अब सिंगिंग में भी अपना हाथ आजमाया और 5 फरवरी 2024 अपना म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ रिलीज कर दिया जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
अक्षय कुमार बने सिंगर
अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह तो बना ही ली है लेकिन अब उन्होंने सिंगिंग में भी अपना हाथ आजमाते हुए ‘शंभू’ गाना रिलीज किया है जिसमें वो महादेव के अवतार में नज़र आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार के को-सिंगर हैं सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंट्रोस । शंभू का लिरिक्स अभिनव शेखर द्वारा लिखा गया है, जबकि इस गाने को विक्रम मोंट्रोस ने कंपोज किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब अक्षय ने भक्ति सॉन्ग में अपनी आवाज दी है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘शंभू’ गाने को अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर करते हुए लिखा है कि, 'हमारी दिव्य श्रद्धांजलि 'शंभु' सभी के अनुभव के लिए यहां हैं। इस वीडियो में अक्षय ने अपने छाती में एक टैटू बनवाया है और वो पूरे गाने में जटा धारी है। आगे अक्षय कुमार का कहना है कि, 'वह उद्धारकर्ता हैं, वह समर्पण हैं, जिसके प्रति हम सभी समर्पण करना चाहते हैं, वह सब कुछ हैं और अंत हैं। इस गीत के साथ, मैं बस उस अनंत चेतना को एक बूंद अर्पित करता हूं, जो शिव हैं! जय श्री महाकाल।'
अक्षय की अपकमिंग फिल्में
यदि बात करें बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग की फिल्म तो सिनेमाघरों में बहुत जल्द उनकी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म दस्तक देने वाली है। हाल ही में अक्षय के इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कई प्रोजेक्टस में व्यस्त हैं।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें