Welcome 3 Release Date : अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'Welcome 3' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, देखें वीडियो
भारत
RP Raghuvanshi
09 Sep 2023 08:59 PM
Welcome 3 Release Date : आज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का जन्मदिन है। 9 सितंबर 1967 को जन्मे अभिनेता आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेता ने एक खास अनाउंसमेंट की है, ये अनाउंसमेंट उनकी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम 3' से जुड़ी हुई है।
अनाउंस हुई 'Welcome 3' की रिलीज डेट -
इस समय बॉलीवुड की बल्ले-बल्ले चल रही है। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। पहले 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ग़दर 2 (Gadar 2) और ओएमजी (OMG 2) की कड़ी टक्कर हुई और दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों के दिल पर राज किया इसके बाद 25 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) ने भी खूब शमा बांधा। अभी इन फिल्मों का खुमार उतर भी नहीं पाया था कि 7 सितंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया। यह फिल्म वर्ल्डवाइड पॉपुलर हो रही है। इसी बीच अब अक्षय कुमार की एक खास अनाउंसमेंट ने दर्शकों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
दरअसल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की साल 2007 में रिलीज हुई सुपर डुपर हिट फिल्म 'वेलकम' (Welcome) का तीसरा पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होना वाला है। आज अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है।
अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि -"खुद को और आप सबको एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज अगर आपको यह पसंद आया तो मुझे थैंक यू कहिए। मैं कहूंगा Welcome (3)... #WelcomeToTheJungle.. 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में..."
अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और परेश रावल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी इसके बाद साल 2015 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार की जगह अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं कैटरीना कैफ की जगह श्रुति हसन ने मुख्य फीमेल लीड का किरदार निभाया। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी खास भूमिका निभाते नजर आए थे। अब 2024 में इसका तीसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारें -
वेलकम सीरीज के तीसरे पार्ट का नाम होगा 'Welcome to Jungle'। इस फिल्म को फिरोज नडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म के स्टार कास्ट में काफी फेर बदल देखने को मिलेगी। जहां अक्षय कुमार एक बार फिर वेलकम में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। वही फिल्म में मुन्ना भाई यानी संजय दत्त और सर्किट यानी अरशद वारसी का कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। फीमेल एक्ट्रेस की बात करें तो आधिकारिक तौर पर अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन खबरों के मुताबिक फिल्म में दिशा पटानी जैकलिन फर्नांडीस नजर आएंगी। इसके साथ ही लारा दत्ता और रवीना टंडन के भी फिल्म में होने की खबर सामने आई है।
टर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect with us on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube
विज्ञापन
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
\n
क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज हुआ था पहला पार्ट -
\nअक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और परेश रावल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी इसके बाद साल 2015 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार की जगह अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई। वहीं कैटरीना कैफ की जगह श्रुति हसन ने मुख्य फीमेल लीड का किरदार निभाया। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी खास भूमिका निभाते नजर आए थे। अब 2024 में इसका तीसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है।\n
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारें -
\nवेलकम सीरीज के तीसरे पार्ट का नाम होगा 'Welcome to Jungle'। इस फिल्म को फिरोज नडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म के स्टार कास्ट में काफी फेर बदल देखने को मिलेगी। जहां अक्षय कुमार एक बार फिर वेलकम में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। वही फिल्म में मुन्ना भाई यानी संजय दत्त और सर्किट यानी अरशद वारसी का कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। फीमेल एक्ट्रेस की बात करें तो आधिकारिक तौर पर अभी किसी के नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन खबरों के मुताबिक फिल्म में दिशा पटानी जैकलिन फर्नांडीस नजर आएंगी। इसके साथ ही लारा दत्ता और रवीना टंडन के भी फिल्म में होने की खबर सामने आई है।\n
\nटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टल\n\nदेश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।\n\nConnect with us on:\n\nFacebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/09/Picsart_23-09-09_15-18-03-520.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/09/Picsart_23-09-09_15-18-03-520.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-09-09T20:59:30+05:30","dateModified":"2023-09-09T20:59:30+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}