Alia Bhatt : बॉलीवुड जगत की अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को इन दिनों एक इवेंट में एक पर्स के साथ देखा गया। जिसे देखने के बाद दर्शकों ने तरह-तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर आलिया चर्चाओं का विषय बन गई हैं। दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 'पोचर' नामक सीरीज रिलीज हुई है। जिसमें आलिया (Alia) को हाथी के दांत का व्यापार करने वाले आरोपियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को मुम्बई के एक इवेंट में 2800 डॉलर से का चमड़े से बना पर्स लेकर पहुंची। जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल (Troll) करना शुरू कर दिया।
पांखड़ी कहलाई आलिया भट्ट
दरअसल हाल ही में इटैलियन लग्जरी ब्रांड की तरफ से हुए एक कार्यक्रम में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉस लेडी बनकर गई थी। जहां कुछ लोगों ने आलिया की तारीफ की तो कुछ लोगों ने उन पर निशाना साधते हुए पाखंडी (Hypocrite) कहना शुरू कर दिया।
यूजर्स कर रहे जमकर ट्रोल
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। और उनके बारे में तरह-तरह की बात करनी शुरू कर दी। एक यूजर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर निशाना साधते हुए सवाल पूछते हुए कहते हैं, क्या आलिया भट्ट को इस बैग (Bag) का सपोर्ट करते हुए जानवरों के साथ बेइंसाफी करने वाली सीरीज 'पोचर' बनाना चाहिए था। जिसमें आलिया जानवरों के खिलाफ सवाल उठाती नजर आई थी? वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिलाना नहीं चाहिए। कुछ यूजर्स आलिया को निशाना बनाते हुए ढ़ोंगी और पाखंडी कहना शुरू कर दिया है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।