Advertisement
Advertisement
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों दर्शकों के दिलों पर छाई हुई है। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने करियर की शुरुआत की है। दर्शक और क्रिटिक्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी इस फिल्म को दिल से सराहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिएक्शन सैयारा के लिए काफी खास रहा।

Advertisement
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों दर्शकों के दिलों पर छाई हुई है। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने करियर की शुरुआत की है। दर्शक और क्रिटिक्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी इस फिल्म को दिल से सराहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिएक्शन भी इस फिल्म के लिए खास रहा।
फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आलिया को ट्रायल स्क्रीनिंग के लिए बुलाया था। हालांकि, आलिया ने साफ कहा कि वह फिल्म थिएटर में जाकर ही देखेंगी। थिएटर में फिल्म देखने के बाद आलिया ने दोनों डेब्यू एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की जमकर तारीफ की। उन्होंने दोनों एक्टर्स के नंबर लेकर उन्हें बधाई दी और सोशल मीडिया पर भी ‘सैयारा’ की खूब सराहना की।
मोहित सूरी ने आगे बताया कि आलिया ने फिल्म रणबीर को भी दिखाई। रणबीर ने फिल्म देखने के बाद मोहित को कॉल किया और कहा, “अभी तुझे बहुत फिल्में बनानी हैं, लेकिन थोड़ा आराम से काम कर और इस सफर को एंजॉय कर।” रणबीर की यह सलाह मोहित के लिए बेहद खास रही।
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के लिए लिखा, “2 मैजिकल स्टार्स अनीत पड्डा और अहान पांडे का जन्म हुआ है। मैंने लंबे समय बाद किसी एक्टर को इतने प्यार से देखा है। आप दोनों ने सच्चाई के साथ शाइन किया है। इस शानदार नाव के कैप्टन मोहित सूरी हैं और उन्होंने क्या फिल्म बनाई है। ‘सैयारा’ दिल से भरी है।”
‘सैयारा’ की कहानी और म्यूजिक दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म में मोहित सूरी की सिग्नेचर इमोशनल स्टाइल साफ झलकता है, जिसे फैंस और सेलेब्स दिल से कनेक्ट कर रहे हैं। आलिया और रणबीर के रिएक्शन से फिल्म की पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है। Bigg Boss 19 Promo: नए ट्विस्ट के साथ लौटा बिग बॉस, देखें प्रोमो!
Advertisement
Advertisement