मलाइका-अर्जुन की ब्रेकअप की खबरों के बीच आए मिस्ट्री मैन, मची सनसनी
Malaika-Arjun Breakup
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:59 AM
Malaika-Arjun Breakup : हाल ही में हर तरफ बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप (Malaika Arora and Arjun Kapoor breakup) की खबरों पर विराम लगने का नाम ही नहीं ले रहा है। मलाइका-अर्जुन की ब्रेकअप की खबरों के बीच एक मिस्ट्री मैन की एंट्री हुई है जिसने कपल के फैंस को हैरान कर दिया है।
Malaika-Arjun Breakup
अदाकारा मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं लेकिन इन दिनों दोनों का रिश्ता डगमगता हुआ नजर आ रहा है। खबरों की मानें तो मलाइका-अर्जुन के रिश्तों में खटास आ गई है। कपल के रिश्ते को लेकर कोई कह रहा है दोनों का रिश्ता टूट गया है तो किसी का कहना है कि ये महज एक अफवाह है। इन्हीं खबरों के बीच Malaika Arora की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है जिसमें मलाइका एक मिस्ट्री मैन की बांहों में चिल करती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कौन है ये मिस्ट्री मैन?
Mystery Man की बांहों में नजर आई मलाइका
बता दें मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की खबरों के बीच जिस मिस्ट्री मैन की एंट्री हुई है वो दिशा पाटनी के रूमर बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स (Alexander Alex) हैं। मलाइका और अलेक्जेंडर एलेक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अलेक्जेंडर एलेक्स ने खुद मलाइका के साथ की ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। ये एक थ्रोबैक सेल्फी है जिसमें मलाइका उनके साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। अलेक्जेंडर एलेक्स लगातार बॉलीवुड की अदाकाराओं के साथ स्पॉट होते हैं। दिशा पाटनी से लेकर नताशा स्टेनकोविक संग उनकी अच्छी दोस्ती हैं। हाल में ही उन्हें 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी संग भी स्पॉट किया गया था।
मलाइका के मैनेजर ने कही ये बात
जहां लोगों का ये कहना है कि मलाइका और अर्जुन ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली है वहीं Malaika Arora के मैनेजर ने कपल की ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा है कि, वह दोनों अब भी साथ में हैं। अगर मलाइका और अर्जुन की बात करें तो अभी तक उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है।