अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में ली चौथी प्रॉपर्टी, क्या कुछ खास प्लान कर रहे हैं बिग बी?
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:21 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:21 AM
अयोध्या | बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक बार फिर अयोध्या में रियल एस्टेट निवेश कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने हाल ही में 25,000 स्क्वेयर फीट ज़मीन खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग ₹40 करोड़ बताई जा रही है। यह जमीन अयोध्या (Ayodhya) के लग्जरी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट 'सरयू' (Sarayu) के पास स्थित है।
इस नई खरीदारी के साथ, यह अयोध्या में उनकी चौथी प्रॉपर्टी बन गई है। इससे पहले बच्चन ने अयोध्या में तीन और संपत्तियाँ खरीदी थीं। एक प्रॉपर्टी 5,372 स्क्वेयर फीट का प्लॉट Haveli Avadh में है, जिसकी कीमत ₹4.54 करोड़ बताई जा रही है। वहीं दूसरी प्रॉपर्टी 10,000 स्क्वेयर फीट का प्लॉट 'The Sarayu' में है, जिसकी कीमत ₹14.5 करोड़ है। इसके अलावा 54,454 स्क्वेयर फीट का एक और प्लॉट है, जिसे हरिवंश राय बच्चन ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर किया गया है। यह प्लॉट उनके दिवंगत पिता की याद में एक मेमोरियल के लिए बताया जा रहा है।
अमिताभ बच्चन की यह लगातार चौथी इन्वेस्टमेंट अयोध्या में एक गहरी योजना और भविष्य की प्लानिंग का संकेत दे रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमिताभ बच्चन न सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव बल्कि रणनीतिक निवेश की दृष्टि से भी अयोध्या को एक प्रमुख केंद्र बना रहे हैं। क्या यह उनके किसी निजी आश्रम, ट्रस्ट से जुड़े सेंटर या रिट्रीट प्रोजेक्ट की नींव है? या फिर पर्यटन और अध्यात्म को जोड़ने वाला कोई बड़ा कदम?
अयोध्या, जो अब देश का एक तेजी से विकसित हो रहा धार्मिक और टूरिज़्म हब बन चुका है, वहां पर बिग बी का यह निवेश आने वाले समय में कई संभावनाओं को जन्म देता है।
फिलहाल बच्चन परिवार की ओर से किसी आधिकारिक प्लान का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन लगातार हो रही इन खरीददारियों ने आम जनता और रियल एस्टेट जगत की जिज्ञासा जरूर बढ़ा दी है।
इस खास दुश्मन के ऊपर कभी कविता नहीं लिखेंगे कुमार विश्वास