फोन पे बोलना बंद करो!" – बिग बी की साइबर ट्यून से तंग लड़की को मिला चौंकाने वाला जवाब
भारत
RP Raghuvanshi
24 Jun 2025 10:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
24 Jun 2025 10:08 AM
आजकल जब भी कोई मोबाइल कॉल करता है, तो कॉल कनेक्ट होने से पहले एक चेतावनी संदेश सुनाई देता है जिसमें साइबर क्राइम से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस संदेश को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया है। यह ट्यून सरकार द्वारा लोगों को जागरूक करने के मकसद से शुरू की गई थी। हालांकि, अब यह कॉलर ट्यून कई लोगों को परेशान करने लगी है और सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ नाराज़गी जताई जा रही है।
लड़की ने लिख डाला – “तो फोन पे बोलना बंद करो”
हाल ही में एक एक्स (पहले ट्विटर) यूज़र पल्लवी ने इस कॉलर ट्यून से तंग आकर बिग बी के पोस्ट पर कमेंट कर दिया – “तो फोन पे बोलना बंद करो।” यह बात मज़ाकिया लहजे में कही गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो गई। लोगों को उस पर अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया का इंतज़ार था।
बिग बी का चौंकाने वाला लेकिन साफ जवाब
अमिताभ बच्चन ने इस कमेंट का जवाब बड़ी सादगी और ईमानदारी से दिया। उन्होंने लिखा – “सरकार को बोलो भई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।” उनके इस जवाब से यह साफ हो गया कि यह संदेश उनकी मर्ज़ी से नहीं, बल्कि सरकार के निर्देश पर रिकॉर्ड किया गया है।
बिग बी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव
इस पूरी बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन मस्ती के मूड में नज़र आए। एक यूज़र के कमेंट पर उन्होंने खुद को अभिषेक बच्चन का फैन बताया। एक टाइपो को सुधारते हुए लिखा – “हुजूर, नॉट हिजूर, सॉरी टायपो।” वहीं, जब किसी ने पूछा कि ये पोस्ट आप खुद करते हैं या कोई असिस्टेंट, तो बिग बी ने तुरंत जवाब दिया – “मैं खुद करता हूं। अभी समय हुआ है, 23 जून 12 बजकर 5 मिनट।”
ट्रोलर्स को भी दिया फिल्मी अंदाज़ में जवाब
एक यूज़र ने जब तंज कसते हुए लिखा – “सॉलिड गांजा फूंकते हो सर”, तो अमिताभ ने जवाब दिया – “गांजा फूंके हुए ही ऐसे लिख सकते हैं, जैसा आपने लिखा है।” इसी तरह, एक और ट्रोल ने लिखा – “बुड्ढा सठिया गया”, तो अमिताभ बच्चन ने शालीन लेकिन करारा जवाब दिया – “एक दिन भगवान न करे वो जल्दी आए, आप भी सठिया जाएंगे। परन्तु हमारे यहां एक कहावत है, जो साठा, वो पाठा।”
K-pop Craze in India, क्यों इंडियन टीनएजर बने हैं K-pop के दीवानें ?