अमृता सिंह फिल्मी दुनिया में नहीं रखना चाहती थी कदम, जानें क्या थी वजह
Amrita Singh Birthday Special
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:12 AM
Amrita Singh Birthday Special : बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) 9 फरवरी 2024 को अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता सिंह को 80 और 90 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता है।
9 फरवरी 1958 में जन्मी अमृता सिंह आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। 80 से 90 के दशक में अपनी सुपरहिट फिल्मों से लोगों के दिलों में राज करने वाली अमृता फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन चुकी थीं। लेकिन अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली अमृता फिल्म इंडस्ट्री से इस कदर गायब हो गइ हैं कि दर्शक उनकी एक्टिंग देखने के लिए तरस रहे हैं। आइए अमृता के जन्मदिन के खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।
अमृता ने फिल्म 'बेताब' से किया था बॉलवुड में डेब्यू
बचपन से ही शाही घराने में ताल्लुक रखने वाली अमृता सिंह कभी फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहती थी लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के काफी जिद्द करने पर वो उन्हें इंकार नहीं कर सकी और साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अमृता और सनी देओल की 'बेताब' रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी जिसने उन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगभग 6 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। अपनी पहली फिल्म 'बेताब' से ही अमृता ने काफी सुर्खियां बटोरीं और दर्शकों के दिल में राज करने लगी।
अमृता सिंह की फिल्में
'बेताब' फिल्म में अमृता सिंह ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल तो जीत ही लिया था इसके अलावा मर्द, तूफान, कब्जा, वारिस, वीरू दादा, जादूगर, बंटवारा, हथियार, इलाका, क्रोध, आग का दरिया, सच्चाई की ताकत, खुदगर्ज, दुनिया, साहेब, तमाचा, चरणों की सौगंध, गलियों का बादशाह, पाप की आंधी जैसी दमदार फिल्मों में भी अपनी धमाकेदार एक्टिंग करके फिल्म निर्माताओं की भी पहली पसंद बन चुकी थी।
अमृता सिंह की लव-स्टोरी
अमृता सिंह की मुलाकात सैफ अली खान से पहली बार 'ये दिल्लगी' के सेट पर हुई थी। दोनों की मुलाकात अमृता के करीबी दोस्त और मशहूर फिल्म मेकर राहुल रवैल के जरिए हुई। राहुल रवैल चाहते थे कि अमृता सैफ के साथ फोटोशूट कराएं। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी।
अमृता ने सैफ के कारण अपनाया था इस्लाम धर्म
अमृता और सैफ एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन अमृता के घरवाले दोनों की शादी के खिलाफ थे क्योंकि अमृता, सैफ से 12 साल बड़ी थी और सैफ अली खान उन दिनों अपने करियर के शुरूआती दौर में थे। इसलिए दोनों ने अपने घरवालों से छुपके एक-दूसरे संग शादी रचा ली इस दौरान अमृता ने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था।
अमृता ने सपोर्टिंग रोल से जीता था पहला अवॉर्ड
अमृता ने लीडिंग रोल के अलावा कई फिल्मों में जैसे में राजू बन गया जेंटलमैन, सूर्यवंशी, आइना स्पोर्टिंग रोल भी निभाया था। आइना फिल्म में अमृता का स्पोर्टिंग रोल देखकर उन्हें खूब सराहा गया जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया था।
अमृता और सैफ का तलाक कब हुआ?
अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी करीब 13 साल तक चली लेकिन उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया और साल 2004 आते-आते दोनों का तलाक हो गया। अमृता और सैफ के दो बच्चे हैंसारा अली खान और इब्राहिम अली खान। अमृता सिंह ने दोनों बच्चों की अकेले ही देखभाल की थी ।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें