मां को याद कर अनिल कपूर ने किया भावुक करने वाला पोस्ट, हुआ वायरल
भारत
RP Raghuvanshi
06 May 2025 10:06 PM
बॉलीवुड न्यूज: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी मां, श्रीमती निर्मल कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक श्रद्धांजलि साझा की, जिसने उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को इमोशनल कर दिया है। अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 में 2025 को निधन हुआ है। आज अभिनेता ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अपने मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
अनिल कपूर ने अपनी मां को किया याद:
अनिल कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है कि - "मां के जाने के बाद जो प्रेम और समर्थन हर ओर से मिला है, वह अत्यंत भावुक कर देने वाला है। हमारे पास उन सभी का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।"
उन्होंने आगे लिखा कि उनकी मां ने न केवल परिवार के सदस्यों को, बल्कि कई अन्य लोगों के जीवन को भी प्रेम, समर्थन और स्नेह से छुआ। "वह हमेशा मुस्कुराती थीं, दूसरों की परवाह करती थीं, और उनके आसपास गर्माहट लाने वाली एक मूक स्तंभ थीं।"
अनिल कपूर ने यह भी लिखा कि उनकी मां ही वह 'ग्लू' थीं जो पूरे परिवार को एकजुट रखती थीं – बच्चों से लेकर पोतों तक और विस्तारित परिवार व मित्रों को भी। "उनका प्रेम बहुत दूर तक फैला हुआ था और यह लोगों की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट होता है कि उन्होंने कितनों के दिलों को छुआ।"
इस पोस्ट के साथ अनिल कपूर ने अपनी मां की कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं, जो उनके जीवन के मधुर पलों की याद दिलाती हैं।
फिल्मी दुनिया से जुड़े कई लोगों ने अनिल कपूर को सांत्वना दी और निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। अनिल कपूर ने विशेष रूप से फिल्म इंडस्ट्री को धन्यवाद देते हुए लिखा, "आपके शब्दों, प्रार्थनाओं और प्रेम के लिए हम दिल से आभारी हैं।"
\n\nएक खास संदेश’ के साथ लौटा आमिर का जादू-‘सितारे ज़मीन पर’ का पोस्टर आउट, रिलीज़ डेट भी हुई रिवील","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/05/Picsart_25-05-06_16-28-41-602.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/05/Picsart_25-05-06_16-28-41-602.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/author/rp-raghuvanshi-48"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-05-06T22:06:47+05:30","dateModified":"2025-05-06T22:06:47+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}