Anushka Shetty Birthday Special- बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी हुई 41 की, जाने इनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
भारत
चेतना मंच
07 Nov 2022 04:21 PM
Anushka Shetty Birthday Special- आज साउथ फिल्मों के सुपर डुपर हिट हीरोइन अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन है। फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 में देवसेना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। इनका जन्म 7 नवंबर 1981 को मंगलौर में हुआ था। तमिल और तेलुगू फिल्मों की क्वीन कही जाने वाली अनुष्का शेट्टी ने एक्टिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया है। यह दिखने में जितनी खूबसूरत है इनकी अदाकारी उससे कहीं अधिक लाजवाब है।
एक्टिंग में अव्वल अनुष्का पढ़ाई में भी है अव्वल -
एक्टिंग की दुनिया में अपने अभिनय का दमदार छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) पढ़ाई में भी अव्वल है। इनकी स्कूलिंग बेंगलुरु से पूरी हुई है। कंप्यूटर में बेहद रूचि होने की वजह से इन्होंने हायर एजुकेशन के लिए भी कंप्यूटर को ही चुना। बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से इन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन किया है।
पढ़ाई के अलावा योग में भी अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty as Yoga instructor) काफी एक्सपर्ट है। भरत ठाकुर से योग शिक्षा हासिल करने के बाद अनुष्का एक्ट्रेस बनने से पहले ही योग इंस्ट्रक्टर भी रह चुकी हैं।
अनुष्का का एक्टिंग कैरियर -
फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट में इन्होंने देवसेना का किरदार निभाया। इसके अलावा डॉन, बिल्ला, लिंगा मिर्ची और सिंघम जैसी शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है। इनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए इन्हें तीन बार फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।