इन गानों के बिना अधूरी मानी जाती है होली, यहां है Top 10 Bollywood Holi Hits

Top Holi Songs: बॉलीवुड में कई गाने हैं जो हर होली पर लोगों के पसंदीदा बनते हैं। इस आर्टिकल में हमने चुने हैं Top 10 Holi Songs जो हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। हर गाने के साथ उसकी मूवी का नाम भी शामिल किया गया है।

Best Bollywood Holi Songs Playlist
Best Bollywood Holi Songs
locationभारत
userअसमीना
calendar23 Feb 2026 01:52 PM
bookmark

होली का त्योहार रंगों, मिठाइयों और मजेदार गानों के बिना पूरा नहीं होता। हर बार जब होली आती है तो कुछ खास बॉलीवुड गाने गली-मोहल्ले से लेकर शहर के DJ तक हर जगह बजते हैं। ये गाने ना सिर्फ ढोल की थाप पर झूमने का मौका देते हैं बल्कि पुराने और नए सारे दौर की यादें भी ताजा कर देते हैं। आइए जानते हैं होली के वो Top 10 बॉलीवुड गाने जिन्हें हर कोई सुनना पसंद करता है और हर साल की होली इन गानों के बगैर अधूरी मानी जाती है।

1. Rang Barse- Silsila (1981)

रंग बरसे गाना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के जबरदस्त अंदाज के साथ होली की मस्ती को बयां करता है और हर साल होली पर दिल खोलकर बजाया जाता है।

2. Holi Ke Din Dil Khil Jaate Hain- Sholay (1975)

शोले फिल्म का यह गाना अपने खुशमिजाज और उत्साह भरे सीक्वेंस के लिए हर उम्र के लोगों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है जहां लोग सिर्फ खुलकर मस्ती करने को पहला तवज्जो देते हैं।

3. Do Me A Favour Let’s Play Holi- Waqt: The Race Against Time (2005)

जैसे ही लोग यह गाना सुनते हैं वैसे ही पिचकारियां चलने लगती हैं। होली के दिन हर घर में इस गाने को खूब बजाया जाता है और लोग खुलकर इंजॉय करते हैं।

4. Holi Khele Raghuveera- Baghban (2003)

इस मूवी में बिग बी को अलग अंदाज में देखकर लोग काफी चौंक गए थे क्योंकि इस फिल्म में जहां एक और बिग बी का होली के इस गाने में अलग अंदाज देखने को मिला था वहीं दूसरी और उनके पारिवारिक मिजाज ने लोगों को काफी इमोशनल भी कर दिया था।

5. Balam Pichkari- Yeh Jawaani Hai Deewani (2013)

नये जमाने के लोग इस गाने के बिना होली मनाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इस गाने में एक अलग ही वाइव हैं जो लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देती है। होली के इस गाने में रंग, मस्ती और रंगीन बीट्स का जबरदस्त कॉकटेल है।

6. Holiya Mein Ude Re Gulal- Aila Re Aila (1957)

हालांकि यह एक पुराना गाना है लेकिन हर होली पार्टी में बजने वाला क्लासिक गाना है जिसमें पारंपरिक होली के रंग साफ नजर आते हैं। होली के मौके पर लोग इस गाने को भी बड़े शौक से सुनते हैं।

7. Aaj Na Chhodenge- Kati Patang (1971)

कटी पंतग का यह फेमस गाना होली के त्योहार में लोगों के बीच एक अलग ही जोश पैदा करता है। कभी मीठा, कभी मस्ती भरा यह गाना होली का उत्साह और दोस्ती के रंगों को बखूबी दिखाता है।

8. Ang Se Ang Lagana- Darr (1993)

लवर्स की होली इस रोमांटिक गाने के बिना अधूरी है। यह गाना भी होली प्लेलिस्ट में खास जगह रखता है।

9. Jai Jai Shivshankar- War (2019)

वॉर फिल्म के इस गाने को सुनते ही यूजर्स खुद को यह सॉन्ग फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल करने से रोक नहीं सके। यह गाना काफी हाई‑एनर्जी देता है और अच्छे-अच्छो को झूमने पर मजबूर कर देता है।

10. Go Pagal- Jolly LLB 2 (2017)

अगर आपको होली के दिन डांस करने का शौक है तो आपके लिए यह गाना एकदम परफेक्ट है। इस बात पर कोई शक नहीं कि डांस के शौकीनों के लिए यह गाना होली प्लेलिस्ट का फेवरेट है।

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

‘बंदर’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, नए अवतार में दिखे लॉर्ड बॉबी देओल

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अब सिर्फ अपने विषय नहीं, बल्कि रिलीज डेट और कास्ट की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है। पोस्टर में बॉबी का नया लुक देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है और यही चर्चा फिल्म के लिए शुरुआती बढ़त बनती दिख रही है।

‘बंदर’ का फर्स्ट लुक
‘बंदर’ का फर्स्ट लुक
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar20 Feb 2026 04:54 PM
bookmark

Bollywood News : बॉलीवुड के लॉर्ड कहे जाने वाले बॉबी देओल एक बार फिर अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अब सिर्फ अपने विषय नहीं, बल्कि रिलीज डेट और कास्ट की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है। पोस्टर में बॉबी का नया लुक देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है और यही चर्चा फिल्म के लिए शुरुआती बढ़त बनती दिख रही है।

पोस्टर में बॉबी देओल का इंटेंस क्लोज-अप

मेकर्स ने जो ऑफिशियल पोस्टर जारी किया है, उसमें बॉबी देओल का क्लोज-अप शॉट दिखता है चेहरे पर तनाव, आंखों में सवाल और लुक में एक अलग ही ठहराव। यह विजुअल संकेत देता है कि फिल्म की दुनिया दो ध्रुवों के बीच खड़ी है जहां सच, सिस्टम और न्याय की परिभाषाएं एक-दूसरे से टकराती नजर आ सकती हैं। फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा और सबा आज़ाद जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स के मुताबिक, ‘बंदर’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

सच्ची घटना से प्रेरित है फिल्म

निर्देशक अनुराग कश्यप के मुताबिक, ‘बंदर’ की कहानी एक वास्तविक अखबारी रिपोर्ट से प्रेरित है जो उन्हें प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने दी थी। कथानक का केंद्र एक ऐसी महिला है, जो कथित तौर पर कानून का दुरुपयोग करते हुए वकीलों और पुलिस की मिलीभगत के सहारे आठ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कराती है। अनुराग कश्यप का कहना है कि फिल्म “सही और गलत” की उस महीन रेखा को टटोलती है, जहां फैसला आसान नहीं होता और हर किरदार अपनी-अपनी सच्चाई के साथ खड़ा दिखता है। वहीं, निर्माता निखिल द्विवेदी मानते हैं कि यह विषय कमर्शियल और ऑफबीट सिनेमा के बीच की दीवार को कमजोर करने की क्षमता रखता है। Bollywood News

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

यश की ‘टॉक्सिक’ में होगी जबरदस्त टक्कर, विलेन की झलक से बढ़ी हलचल

निर्देशक गीतू मोहनदास की इस फिल्म के टीजर में यश का इंटेंस एक्शन अवतार, धारदार डायलॉग्स और रॉ, डार्क ट्रीटमेंट साफ नजर आता है। खास बात यह कि टीज़र के एंड में एक रहस्यमयी विलेन की झलक देकर कहानी का सस्पेंस भी बढ़ा दिया गया है

यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर आउट
यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर आउट
locationभारत
userअभिजीत यादव
calendar20 Feb 2026 11:14 AM
bookmark

Toxic Teaser : पैन इंडिया स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। लंबे समय से फिल्म को लेकर चल रहे बज को अब मेकर्स ने हाई-वोल्टेज विजुअल्स के साथ और हवा दे दी है। निर्देशक गीतू मोहनदास की इस फिल्म के टीजर में यश का इंटेंस एक्शन अवतार, धारदार डायलॉग्स और रॉ, डार्क ट्रीटमेंट साफ नजर आता है। खास बात यह कि टीज़र के एंड में एक रहस्यमयी विलेन की झलक देकर कहानी का सस्पेंस भी बढ़ा दिया गया है

यश का खौफनाक कमबैक

करीब 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत एक आवाज से होती है, जो यश के किरदार को समझाने की कोशिश करती है। आवाज में चेतावनी है “इस बार जंग अलग है… सबसे टकराना भारी पड़ेगा… जिद छोड़ दो… छोड़ दो राया… इट्स ओवर।” यही से साफ हो जाता है कि फिल्म में यश का किरदार ‘राया’ नाम से सामने आने वाला है और उसका संघर्ष इस बार पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाला है। चेतावनी के तुरंत बाद यश की एंट्री होती है। उनका लुक स्टाइलिश है, लेकिन आंखों में गुस्सा और चेहरे पर खौफ का टच है। यश का डायलॉग टीज़र की हाइलाइट बनता है - “अभी ओवर नहीं हुआ है… जब मैं कहता हूं तब ओवर होता है।” इसके बाद टीजर तेजी से एक्शन की तरफ बढ़ता है, जहां यश दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आते हैं।

विलेन की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस

टीजर के करीब 1 मिनट 28 सेकेंड के आसपास एक दूसरे किरदार की एंट्री होती है। चेहरा छिपाया जाता है, लेकिन उसका अंदाज़ और बेरहमी देखकर साफ लगता है कि फिल्म में यश बनाम इस रहस्यमयी शख्स की जबरदस्त टक्कर होने वाली है। जिस तरह से वह लोगों को मारता दिखता है, उससे संकेत मिलते हैं कि यह किरदार कहानी में खतरनाक मोड़ लाने वाला है। Toxic Teaser

संबंधित खबरें