
भारतीय संगीत और अरिजीत सिंह का जादू लंदन में जगमगा उठा। टॉटेनहैम हॉटस्पर स्टेडियम में अपने हालिया कॉन्सर्ट के दौरान, रोमांटिक और भावपूर्ण सुरों के जादूगर अरिजीत ने बॉलीवुड फिल्म 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया। जैसे ही गाना शुरू हुआ स्टेडियम में मौजूद फैन्स झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल झूम उठा। Arijit Singh London Concert
18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा', जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं, ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म की तरह ही इसके गाने भी लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। टाइटल ट्रैक मूल रूप से कश्मीरी कलाकार फहीम अब्दुल्ला ने गाया था, जिसे अब अरिजीत ने अपनी खास शैली में प्रस्तुत किया। यहां देखें वायरल वीडियो -
[video width="720" height="1280" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/09/SnapInsta.to_AQOqpS5404QlaAhd9GD8PBBFPmy2hP_vBiCCiHY7JWETJ8zbSK3dMX3jytemrEFkzqbB5A3-Qg1Ar023Tj76KJFhk00LaJGJ1Nk466Q.mp4"][/video]कॉन्सर्ट में अरिजीत ने 'केसरिया', 'बुल्लेया', 'कबीरा', 'मस्त मगन' सहित कई हिट गाने भी प्रस्तुत किए, लेकिन 'सैयारा' ने दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंका दिया। गायक ने इस ट्रैक का रेट्रो वर्ज़न पेश किया, और सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 'सैयारा' के संगीत की रचना तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निज़ामी ने की है, जबकि गीत इरशाद कामिल के लिखे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ मिश्रित रही। एक प्रशंसक ने लिखा, “अरिजीत + सैयारा = रोंगटे खड़े हो गए।” वहीं, कुछ नेटिज़न्स ने टिप्पणी की कि पुराने गाने के बैकग्राउंड संगीत ने गायक की प्रस्तुति के अनुभव को प्रभावित किया। Arijit Singh London Concert