अर्जित की आवाज, और सलमान खान का अंदाज, देखें 'टाइगर 3' का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम', वीडियो में
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:44 AM
Tiger 3 First Song out : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' इन दोनों खूब सुर्खियों में छाई हुई है यह फिल्म दीपावली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज इस फिल्म का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' रिलीज हुआ है। जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
'लेके प्रभु का नाम' गाना हुआ रिलीज :
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का गाना 'लेके प्रभु का नाम' बॉलीवुड के जाने माने गायक अरिजीत सिंह व गायिका निकिता गांधी की आवाज में है। इस गाने को लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने, और प्रीतम ने इस म्यूजिक से सजाया है।
टाइगर 3 के इस गाने को लेकर फैंस के बीच और भी अधिक एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी और इसकी खास वजह यह है कि इतने सालों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी, अर्जित सिंह और सलमान खान के बीच का ये पहले कोलैबोरेशन है। कुछ समय पहले यह भी खबर सामने आई थी कि अर्जित सिंह और सलमान खान के बीच में कुछ मनमुटाव चल रहा है। इस गाने के साथ उनके बीच चल रही अनबन भी खत्म हो गई है, जो दोनो के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
फैंस को बेहद पसंद आ रहा टाइगर 3 का गाना :
टाइगर 3 का गाना 'लेके प्रभु का नाम 'फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यह एक जबरदस्त डांस नंबर है जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज का जादू खूब चला है। दूसरी तरफ सलमान खान और कैटरीना कैफ की जबरदस्त परफॉर्मेंस में इस सॉन्ग को और भी अधिक खूबसूरत बना दिया है।
आप भी देखें वीडियो :
\n\nआमिर खान हुए शिफ्ट: अब मुंबई छोड़कर, इस शहर में रहेंगे मिस्टर परफेक्शनिस्ट","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-23-at-1.51.17-AM.jpeg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2023-10-23-at-1.51.17-AM.jpeg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2023-10-23T20:02:27+05:30","dateModified":"2025-11-30T09:44:11+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}