Arjun Kapoor and Malaika- बॉलीवुड में एक और प्रेम कहानी का हुआ अंत?
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप!
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:07 PM
Arjun Kapoor and Malaika- इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika) के बीच ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री का वह कपल जो हमेशा साथ-साथ नजर आता था, इंडस्ट्री की कोई पार्टी हो, या कोई गेट टुगेदर, कोई फैमिली फंक्शन हो या फिर डिनर साथ-साथ हाथों में हाथ डाले नजर आने वाले इस कपल के बीच अब दूरियां आ गई हैं। पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika) अब अलग हो गए हैं। दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है।
आपसी रजामंदी से दोनों हुए अलग -
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल के रूप जाने, जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika) अपने रोमांस को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन्होंने ऑफीशियली अपने रिलेशनशिप को स्वीकार किया था और अक्सर यह एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करते हुए नजर आते थे। न्यू ईयर पर भी दोनों ने एक साथ हॉलीडे इंजॉय किया था। अब अचानक इनके रिश्ते के बीच दूरियां आने की खबर सामने आने पर उनके फैंस को काफी निराशा हो रही है।
Jio Recharge Plans- जियो के इस तगड़े प्लान में 20 रुपए कम खर्च कर पाए 28 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
खबरों के मुताबिक जब से मलाइका और अर्जुन के बीच में तनाव पैदा हुआ है उसके बाद से मलाइका (Malaika Arora) घर से बाहर नहीं निकली है। वह पूरी तरह से टूट गई है और आइसोलेशन में चली गई है।
दोनो ने बना ली है एक दूसरे से दूरी-
जहां पहले हर छोटे से लेकर बड़े फंक्शन में दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता था। वहीं अब दोनों एक दूसरे के साथ दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। 1 हफ्ते से अर्जुन कपूर मलाइका से मिलने भी नहीं गए हैं। यहां तक की कपूर परिवार के छोटे से छोटे फंक्शन में नजर आने वाली मलाइका अभी हाल ही में रिया कपूर (Dinner party at riya kapoor House) के घर आयोजित हुई डिनर पार्टी में भी नजर नहीं आई थी, जबकि मलाइका का घर रिया कपूर (Riya Kaopor)के घर के बिल्कुल पास है। वही इस पार्टी में आए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी पार्टी के बाद मलाइका से मिलने नहीं गए बल्कि सीधे वापस घर चले गये। इससे यह बात साफ हो जाती है कि अर्जुन कपूर और मलाइका (Arjun Kapoor and Malaika) के बीच मनमुटाव चल रहा है और दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली है। हालांकि अभी दोनों की तरफ से ऑफिशियली अनाउंसमेंट होना बाकी है।
Lata Mangeshkar- लता मंगेशकर को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती