कोरोना के चपेट में आया कपूर परिवार, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी हुए कोविड पॉजिटिव
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:46 PM
साल 2021 जाते हुए भी डरावनी खबर सुना रहा है। कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है । पूरे देश को फिर से झकझोर के रख दिया है। हाल ही में बॉलीवुड की कई हस्तियां करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) और अमृता अरोड़ा (amrita arora) कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । बता दें कि हाल ही में करीना कपूर के अलावा दो टीवी एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। अब खबर है कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), उनकी बहन अंशुला (Anshula), रिया कपूर (Rhea Kapoor) और उनके पति करण बूलानी (Karan Boolani) को कोरोना संक्रमण हो गया है। इन चारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्जुन कपूर की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव (Arjun Kapoor corona positive) आने के बाद अब मलाइका अरोड़ा का भी टेस्ट किया जाएगा। अर्जुन हाल ही में मलाइका के घर क्रिसमस पार्टी में गए थे और उसमें करीना व अमृता भी मौजूद थीं।
चारों में पाए गए हल्के लक्षण
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन, रिया कपूर, अंशुला और करण बूलानी घर पर ही क्वारंटीन हैं। जब उनके परिवार से संपर्क किया गया तो बताया गया कि सभी में हल्के-फुल्के लक्षण हैं। बता दें कि अर्जुन और अंशुला को दोबारा कोरोना हुआ है। बीते साल (2020 में) दोनों को कोविड संक्रमण हो गया था।
रणवीर शौरी और उनके बेटे भी हुए कोरोना पॉजिटिव
बता दें इससे पहले मंगलवार को एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) का बेटा हारुन भी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर खुद ये जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला है। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। यह वेव रियल है।
Read Also:Disha Patani: दिशा ने अपनी सिजलिंग फोटो से सोशल मीडिया पर लगाई आग