Ekta Kapoor के खिलाफ अरेस्ट वारंट, वेब सीरीज XXX बनी वजह
भारत
चेतना मंच
29 Sep 2022 05:51 PM
Arrest warrant against Ekta Kapoor- जानी-मानी फिल्म एवं सीरियल निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बिहार के बेगूसराय जिला कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। एकता कपूर की वेब सीरीज XXX में दिखाया गया कंटेंट है इसकी वजह।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एकता कपूर (Arrest warrant against Ekta Kapoor and Shobha Kapoor) और उनकी मां के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट XXX वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनक तस्वीरें पेश करने के मामले में जारी किया गया है।
बेगूसराय जिला न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार की कोर्ट ने यह अरेस्ट वारंट जारी किया है।
दरअसल एकता कपूर की ट्रिपल एक्स वेब सीरीज के सीजन 2 में सैनिक की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। इसकी वजह से पूर्व सैनिक शंभू कुमार की तरफ से सीजीएम कोर्ट में 6 जून 2020 को एक परिवाद पत्र दाखिल कराया गया था।
पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने अपने परिवाद पत्र में एकता कपूर के ऊपर वेब सीरीज के जरिए सैनिकों की पत्नियों की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया था। वेब सीरीज में दिखाया गया था कि जब सैनिक देश की सेवा के लिए बॉर्डर पर तैनात रहते हैं, तो उनकी पत्नियां अन्य मर्दों के साथ नाजायज संबंध बनाती हैं। शंभू कुमार की याचिका के आधार पर फरवरी 2021 में एकता कपूर और उनकी मां को कोर्ट की तरफ से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। हालांकि इस केस के बाद वेब सीरीज में से उस कंटेंट को हटा दिया गया लेकिन फिर भी एकता कपूर और शोभा कपूर की मुश्किलें कम नहीं हुई है अब कोर्ट की तरफ से उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।